इजरायल- फिलिस्तीन वॉर के बीच एडल्ट स्टार मिया खलीफा ने किया ऐसा ट्वीट, मच गया बवाल, प्‍लेबॉय ने खत्म कर दी डील

By Filmibeat Desk
mia-khalifa-extends-support-to-palestine-amid-hamas-attack-on-israel-gets-fired-from-job

Mia Khalifa extends support to Palestine: एडल्ट स्टार मिया खलीफा ने इजरायल और हमास के बीच छिड़ी जंग पर एक ऐसा ट्वीट कर दिया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर हलचल मच गई। मिया ने फिलिस्तीन के प्रति अपना सपोर्ट दिखाते हुए ट्विटर पर पोस्ट शेयर किया, जिसके बाद उन्हें नौकरी से भी निकाल दिया गया है।

बता दें, इज़राइल और हमास के बीच युद्ध छिड़ गया है, जिसमें हजारों लोगों की जान जा चुकी है। कई ऐसे वीडियो वायरल हुए हैं जिनमें हमास के आतंकी इजरायली लोगों के साथ बर्बरता की हदें पार करते दिख रहे हैं। जहां दुनिया में कई देश और लोग हमास के विरोध में आवाज उठा रहे हैं, वहीं कुछ फिलिस्तीन के समर्थन में खड़े हैं। इन्हीं में से एक हैं मिया खलीफा।

फिलिस्तीन के पक्ष में किया ट्वीट

मिया लगातार फिलिस्तीन के पक्ष में ट्वीट कर रही हैं और बता रही हैं कि कैसे इजरायल, फिलिस्तीन में बच्चों और महिलाओं पर सालों से जुल्म करता आ रहा है। एक ट्वीट में उन्होंने लिखा-"अगर आप फिलिस्तीन के हालातों को देख सकते हैं और फिर भी आप फिलिस्तीनियों के पक्ष में नहीं हैं, तो आप रंगभेद के गलत पक्ष में हैं, और समय आने पर इतिहास यह दिखाएगा।"

प्लेबॉय ने खत्म कर दिया कॉन्ट्रैक्ट

खैर, मिया को अपने ट्विट्स का खामियाजा भी भुगतना पड़ा। उनके ट्वीट्स ने रेड लाइट हॉलैंड के CEO टॉड शापिरो का ध्यान खींचा। उनकी कंपनी अमेरिका और यूरोप में मशरूम होम ग्रो किट के उत्पादन और बिक्री करती है। इस साल की शुरुआत में, उन्होंने मिया खलीफा को कंपनी में लिया था। लेकिन मिया के ट्वीट के बाद, उन्होंने सोशल मीडिया पर ही मिया को नौकरी से निकालने की घोषणा कर दी। इतना ही नहीं, मिया खलीफा के ट्वीट के बाद प्लेबॉय ने उनके साथ कॉन्ट्रैक्ट खत्म कर दिया है और उनका चैनल भी डिलीट कर दिया है।

More from Filmibeat

Read more about: mia khalifa
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X