झूठी लता जी के ऊपर केस करूंगा: शाहिद रफी
आपको सुनकर बेहद अचरज हो रहा होगा कि अचानक से सुरकोकिला लता मंगेशकर के खिलाफ कौन खड़ा हो गया। किसकी इतनी हिमाकत...तो चलिए हम आपको बता देते हैं। यह जुर्रत दिखायी है सुरों के सरताज मोहम्मद रफी के बेटे शाहिद रफी ने।जिन्होंने एक प्रेसवार्ता करके हैरतअंगेज बात कही है। शाहिद ने कहा कि सुर कोकिला लता मगेंशकर एक नंबर की झूठी महिला हैं, वो पब्लिसिटी की भूखी हैं और हमेशा मेरे पापा से जलती रहीं हैं। उनके दिल में हमेशा मेरे पापा रफी के लिए कड़वाहट रही है।

आपको बता दें कि शाहिद रफी का गुस्सा लता जी के हाल में दिये गये उस साक्षात्कार पर निकला है जिस में लता जी ने कहा कि फिल्म 'हम हिन्दुस्तानी' का मशहूर गाना ' छोड़ो कल की बातें कल की बात पुरानी' की रायल्टी को लेकर रफी साहब ने लता पर फब्तियां कसी थीं और कहा था कि वो ज्यादा पैसा लेती हैं। जिसके बाद से लता जी ने उनके साथ गाना नहीं गाने का फैसला कर लिया था लेकिन तीन साल बाद रफी साहब को अपनी गलती का एहसास हुआ और उन्होंने संगीतकार शंकर-जयकिशन के कहने पर लता जी से लिखित रूप से माफी मांगी थी जिसके बाद लता जी ने उन्हें माफ कर दिया था। दोनों ने बाद में कई फिल्मों में साथ-साथ गाना गाया था।
फिलहाल शाहिद रफी की इस बात से मीडिया जगत हैरान हैं लेकिन लता जी की ओर से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आयी है। टीवी चैनलों पर चल रही बहस में कहा जा रहा है कि यह लता जी का नहीं बल्कि खुद शाहिद रफी का पब्लिसिटी स्टंट हैं। आखिर इस बवाल के बाद ही लोग शाहिद रफी को जान पायेंगे वरना उन्हें पहचानता कौन हैं?
आपको क्या लगता है कि सच्चा कौन और झूठा कौन?


Click it and Unblock the Notifications











