हुसैन की फिल्‍म पर रोक लगी

उन संगठनों ने मुख्यमंत्री के पास इस आशय से ज्ञापन भेजा था कि एम हुसैन से संबंधित कुछ भी अगर दिखाया गया तो कानुन और व्यवस्था में व्यवधान पैदा हो सकता है।
इस समारोह के निदेशक ने एस एम खान कहा कि कानून व्यवस्था के मद्देनजर हुसैन के फिल्म पर रोक लगा दी गई है।
दरअसल हुसैन की 18 मिनट की डाक्यूमेंट्री फिल्म 'फ्रेमिंग टाइम' में उनके राजस्थान के अनुभवों को दिखाया गया है। यह फिल्म हुसैन ने सन् 1966 में निर्मित की थी।
अब तक यह कई फिल्म समारोहो में दिखाई जा चुकी है। सन् 1967 में इसे प्रतिष्ठित गोल्डन लायन पुरस्कार भी मिल चुका है।
फिल्म पर रोक लगाए जाने के विरोध में फिल्म निर्माता श्याम बेनेगल ने कहा कि कुछ लोगो के डराने धमकाने की वजह से किसी फिल्म को न दिखाने का फैसला एकदम बेहुदा है।


Click it and Unblock the Notifications