पिछले कुछ दिनों से थी लापता, होटल के कमरे से बुरी हालत में मिली मॉडल, आखिरी बार रोते हुए वीडियो किया था शेयर

Marian Izaguirre Death

Marian Izaguirre Death: मैक्सिको की फेमस फैशन और लाइफस्टाइल इंफ्लुएंसर मारियन इजागुइरे का 23 साल की उम्र में निधन हो गया। कुछ दिन पहले ही उनके परिवार ने उन्हें गुमशुदा बताया था। 6 सितंबर को मारियन को मोरलिया शहर के एक होटल में गंभीर हालत में पाया गया।

जैसे ही उनकी गंभीर हालत का पता चला उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं के चलते उनकी हालत बिगड़ती रही। डॉक्टरों की लाख कोशिशों के बाद भी उन्हें ब्रेन-डेड घोषित किया गया और 12 सितंबर को उनका निधन हो गया।

परिवार ने किए अंग दान

मारियन के परिवार ने उनके त्वचा, किडनी, कॉर्निया और मांसपेशियों समेत कई अंग दान करने का फैसला किया। यह कदम लोगों की मदद के लिए उठाया गया और फैंस ने इसकी खूब सराहना की। सोशल मीडिया पर उनके निधन के बाद कई लोग उन्हें याद कर भावुक पोस्ट कर रहे हैं। कंटेंट क्रिएटर मार्सेलो अलकाजार ने भी उन्हें दिल से याद किया।

मारियन इजागुइरे कौन थीं?

मारियन डिजिटल दुनिया में तेजी से उभरती हुई नाम थीं। उनके टिकटॉक पर 4.5 मिलियन फॉलोअर्स और इंस्टाग्राम पर 3 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स थे।

गुमशुदगी से कुछ दिन पहले उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया था जिसमें वे क्लाउन मेकअप में रोती हुई नजर आईं और एक उदास गाने पर लिप-सिंक कर रही थीं। वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा था- "मेरे प्यार के सारे वादे तुम्हारे साथ चले जाएंगे। तुम क्यों जा रहे हो?"

डिजिटल वर्ल्ड पर असर

मारियन इजागुइरे की मौत ने उनके फैंस और सोशल मीडिया समुदाय को हिला कर रख दिया। यह घटना कुछ ही महीनों बाद हुई है जब जर्मन ट्रैवल ब्लॉगर वेनेसा कोनोपका का भी गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं के कारण निधन हुआ था।

मारियन की जिंदगी और उनके योगदान को लोग याद रखेंगे। उनके अंगों का दान कई लोगों की जिंदगी बचाने में मदद करेगा।

Read more about: viral news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X