PADMAVATI….शाही परिवार का CBFC पर हमला..फिल्म का एक हिस्सा दिखाने का आरोप
पद्मावती विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। आपको बता दें कि बीते दिनों राजपरिवारों और इतिहासकारों की सहमति से फिल्म को देखने के बाद इसके कुछ सीन काटकर और इसका नाम बदल प्रस्तुत करने की सहमति से मुहर लग गई थी।
इसके बाद पद्मावती का नाम बदलकर पद्मावत हो गया था। सबकुछ ठीक हुआ ही था और संजय लील भंसाली को हरी झंडी मिलने ही वाली थी की राज परिवार की तरफ से एक बार फिर से फिल्म बोर्ड पर हमला बोल दिया गया है। इस बार इनका कहना है कि उनको धोखे में रखा गया है।

राजपरिवार के मुख्य सदस्य ने सीबीएफसी पर ये आरोप लगाया है कि बोर्ड ने हमारे सदस्यों को फिल्म का एक हिस्सा ही दिखाया है जबकि दूसरा हिस्सा उनसे छिपाया गया है।
उन्होने ये भी आरोप लगाया कि बोर्ड अध्यक्ष प्रसून जोशी ने गौर से फिल्म नहीं देखी है जो उनका अयोग्यता को दर्शाता है। इस तरह से पद्मावती किसी नतीजे पर पहुंचती नहीं दिख रही है। गौरतलब है शाहीपरिवार के इस मुखिया ने इसपर स्मृति इरानी को भी पत्र लिखा था।
पद्मावती पर ये विवाद आखिर कब तक चलेगा इस बात को लेकर फैंस भी इंतजार कर रहे है। इस फिल्म में पद्मावती का रोल दीपिका पादुकोण ने और रणवीर सिंह ने अलाउद्दीन खिलजी का तो वहीं शाहिद कपूर ने राजा रजन सिंह का किरदार निभाया है।


Click it and Unblock the Notifications