अनुराग बासु की 'मेट्रो इन दिनों' की रिलीज डेट हुई अनाउंस, जानें कब सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म।

Metro in Dino

अनुराग बसु के निर्देशन में बनी फिल्म 'मेट्रो इन दिनों' लगातार सुर्खियों में है। यह फिल्म अपनी स्टार कास्ट की वजह से भी खबरों में है। फिल्म में आदित्य रॉय कपूर, सारा अली खान, अनुपम खेर, नीना गुप्ता, पंकज त्रिपाठी, कोंकणा सेन शर्मा, अली फजल और फातिमा सना शेख मुख्य भूमिका में हैं। अब आखिरकार इस फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा कर दी गई है।

फिल्म 8 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। इस फिल्म में रिश्तों की कहानी दिखाई गई है जो कि आज के समय के पर सटीक बैठती है। फिल्म की कहानी को काफी अलग तरीके से पेश किया जाएगा। बता दें कि इस फिल्म का संगीत प्रीतम ने दिया है। फिल्म के रिलीज में फिलहाल काफी वक़्त है लेकिन, फिल्म को लेकर अच्छा खासा बज बना हुआ है।

फिल्म को प्रोड्यूस भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, अनुराग बसु और तानी बसु ने किया है। इस फिल्म में सारा अली खान का अलग अवतार दर्शकों को देखने को मिल सकता है। सारा अली खान के फैंस भी उनके अलग अंदाज को देखने का इंतजार कर रहे हैं। अनुराग बसु ने फिल्म के बारे में मीडिया से बात की है।

अनुराग बसु ने फिल्म के बारे में बात करते हुए कहा- 'फिल्म 'मेट्रो इन दिनों' आम लोगों की और उनके लिए ही बनी एक कहानी है। मुझे इस पर काम करते हुए काफी समय हो गया है। मुझे भूषण कुमार जैसे 'पावर हाउस' के साथ फिर काम करने में खुशी हो रही है'।

सारा अली खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो आखिरी बार वह साल 2021 में आई फिल्म 'अतरंगी रे' में अक्षय कुमार और धनुष के साथ नजर आई थीं। इस साल सारा 'गैसलाइट' और 'ऐ वतन मेरे वतन' जैसी फिल्मों में नजर आने वाली हैं। सारा अली खान अक्सर अपने लुक और तस्वीरों की वजह से भी सुर्खियों में रहती हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X