Metro In Dino- सारा अली खान के साथ बन गई आदित्य रॉय कपूर की जोड़ी, सामने आई पहली तस्वीर!

metro in dino

Recommended Video

Aditya Roy Kapoor के साथ रोमांस करने को बेताब हुईं Sara Ali Khan,Metro In Dino में बनेगी जोड़ी

साल 2021 का आखिरी महीना चल रहा है और इतना तय है कि कुछ बड़े ऐलान होने वाले हैं। इस वक्त एक फ्रेश जोड़ी को लेकर खबर है कि ये दोनों साथ में एक फिल्म करने वाले हैं। हम बात कर रहे हैं अभिनेत्री सारा अली खान और आदित्य रॉय कपूर की। दरअसल एक फिल्म का ऐलान हुआ है जिसमें सारा अली खान और आदित्य रॉय कपूर पहली बार स्क्रीन साझा करते हुए नजर आने वाले हैं। बता दें कि इस फिल्म का नाम मेट्रो इन दिनों होने वाला है और इसको लेकर एक पोस्ट सामने आया है।

इस पोस्ट में इस फिल्म की पहली तस्वीर है और सारा अली खान और आदित्य के अलावा फिल्म के प्रोड्यूसर भूषण कुमार और निर्देशक अनुराग बासु भी नजर आ रहे हैं। पोस्ट के साथ कैप्शन लिखा है कि,

''मेट्रो इन दिनों का हिस्सा बनने के लिए बेहद उत्साहित और आभारी हूं। फिल्म की शूटिंग जल्दी शुरु होगी।'' जैसे ही ये पोस्ट सामने आया काफी तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसपर रिएक्ट कर रहे हैं।

इस फिल्म से स्टारकास्ट को लेकर पता चला है कि कई दिग्गज कलाकार इसका हिस्सा बनने वाले हैं। इस लिस्ट में अनुपम खेर, नीना गुप्ता, पंकज त्रिपाठी, कोंकणा सेन शर्मा, अली फज़ल और फातिमा सना शेख भी शामिल हैं।

हालांकि फिल्म रिलीज के बाद कैसा प्रदर्शन करती है ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा। फिलहाल सारा अली खान काफी खुश हैं और काफी समय के बाद किसी फिल्म का हिस्सा बनेंगी।

अतरंगी रे में वो नजर आईं थीं और अपने अभिनय से काफी तारीफ हासिल की थीं। इस फिल्म में उनके साथ सुपरस्टार अक्षय कुमार धनुष भी शानदार रोल में थे। हालांकि लोगों ने सारा की तारीफ की थी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X