MeToo: विकास बहल ने अनुराग कश्यप और विक्रमादित्य पर किया 10 करोड़ की मानहानि का केस

मी टू की शुरुआत के बाद बॉलीवुड में की तरह के मतभेद भी देखने को मिल रहें है। अब विकास बहल ने इस मामले में अनुराग कश्यप और विक्रमादित्य मोटवानी पर 10 करोड़ का मानहानि का केस किया है। बता दें कि निर्देशक विकास बहल पर क्वीन के दौरान कंगना रनौत ने गलत तरीके से छूने का आरोप लगाया था और इसके अलावा एक क्रू मेंबर ने भी उनपर सेक्सुअल हैरेसमेंट का आरोप लगाया था।

इस मामले के बाद विकास बहल के खिलाफ उनके दोस्त और पार्टनर अनुराग कश्यप और विक्रमादित्य मोटवानी ने भी इस मामले को पूरी तरह से सच बता दिया था।

vikas bahl, anurag kashyap, me too, विकास बहल, अनुराग कश्यप, मी टू

इसके बाद विकास बहल दोनो से काफी ज्यादा नाराज हुए थे और उन्होने सबके सामने कहा था कि अनुराग कश्यप और विक्रमादित्य मोटवानी उनको बदनाम करने की कोशिश कर रहें है।

इसी बात से खफा विकास बहल ने अनुराग कश्यप और विक्रमादित्य मोटवानी पर 10 करोड़ रुपए का मानहानि का केस कर दिया है।

गौरतलब है कि इस मामले में कंगना रनौत ने काफी ज्यादा खुलकर बातचीत की थी और कहा कि वो अक्सर मेरे गर्दन में पीछे से आकर अपना मुंह घुसा देते थे और कहते थे कि तुम्हारे बालों की खूशबू बहुत अच्छी है। इस तरह से उनपर कई आरोप लगाए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X