MeToo: तनुश्री दत्ता ने अब विवेक अग्निहोत्री पर ठोकी FIR, आरोप है काफी चौकाने वाला
बॉलीवुड में मीटू के मामले लगातार बढ़ते ही चले जा रहें है और एक के बाद एक लोगों पर कानून का शिकंजा कस रहा है। अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर के बाद अब फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री पर एफआईआर कर दी है। गौरतलब है कि तनुश्री दत्ता ने कहा था कि फिल्म चॉकलेट की शूटिंग के दौरान उन्होने कुछ ऐसा किया था जो कि काफी चौकाने वाला था। तनुश्री बताती है कि 2005 में फिल्म चॉकलेट के एक गाने के दौरान उन्होने कहा कि कपड़े उतार और उनके सामने नाच..
इस फिल्म अभिनेता सुनील शेट्टी और इरफान खान मौजूद थे। तनुश्री दत्ता ने भी बताया था कि उस मुश्किल समय में सुनील शेट्टी और इरफान खान ने उनकी काफी ज्यादा मदद की थी।

विवेक अग्निहोत्री ने उनसे क्यू देने की मांग करते हुए कपड़े उतारकर डांस करने के लिए कहा था इसपर भड़के सुनील शेट्टी तो विवेक की इस बात से काफी नाराज भी हो गए थे और उन्होने कहा था साइड में आओ मैं तुझे क्यू देता हूं।
बता दें कि अब विवेक पर एफआईआर हो चुकी है और देखना ये है कि विवेक इस पर क्या जवाब देते हैं। बता दें कि तनुश्री दत्ता ने इसकी शुरुआत नाना पाटेकर पर आरोप लगाकर की थी जिसके बाद कई लोग एक के बाद एक सामने आए थे।


Click it and Unblock the Notifications