MeToo: कैलाश खेर को दिल्ली सरकार ने भेजा न्यौता तो भड़की सोना महापात्रा..बोली सरकार को...
मीटू मोमेंट के चलते जहां एक के बाद एक कई नाम सामने आए थे तो वहां सिंगर कैलाश खेर पर भी सोना महापात्रा ने सेक्सुअल हैरेसमेंट के काफी गंभीर आरोप लगाए थे। हाल ही में कुछ ऐसा हुआ है जिससे सोना महापात्रा दिल्ली सरकार के एक फैसले से नाराज हो गईँ हैं और उनसे इस बात को लेकर बात भी की है। दरअसल मयूर महोत्सव के लिए सिंगर कैलाश खेर को बुलावा भेजा गया है जिसमें उनको दिल्ली में आकर परफॉर्म करना है।
इस बात को लेकर सोना महापात्रा ने सरकार से ये अपील की है कि उनको वहां पर ना बुलाया जाए और ना ही परफॉर्म करने दिया जाए। सोना महापात्रा का कहना है कि मैं हैरान हूं कि कैलाश को दिल्ली सरकार के मयूर उत्सव में प्रस्तुति के लिये बुलाया गया है।

उन्होने मीटू मामले को लेकर सरकार से ये बात कही कि दोषियों को पहले सजा मिलनी चाहिए। गौरतलब है कि सोना महापात्रा के अलावा कई और लोगों ने 16 दिसंबर को कैलाश की प्रस्तुति रोकने के लिये याचिका पर हस्ताक्षर किये।
जब इस मसले पर कैलाश खेर से संपर्क किया गया तो उन्होंने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। अब इसमें आगे क्या होता है ये तो 16 दिसंबर को ही पता चलेगा। केलाश खेर के अलावा भी कई और सदस्य हैं जिनपर ये आरोप लग चुका है...


Click it and Unblock the Notifications











