#MeToo: 'नवाजुद्दीन ने मुझे जबरदस्ती बाहों में भर लिया और फिर..', एक्ट्रेस का चौंकाने वाला खुलासा

बॉलीवुड में तगड़ा बवाल मचाने वाला #MeToo मूवमेंट एक बार फिर से तूल पकड़ता हुआ नजर आ रहा है। हाल ही में इस मूवमेंट के तहत एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। ये खुलासा पूर्व मिस इंडिया और एक्ट्रेस निहारिका सिंह ने किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक लंबे पोस्ट के जरिए अपने साथ हुई भयावह घटना शेयर की है। इस घटना में एक बार फिर से इंडस्ट्री के कई बड़े नाम सामने आए हैं। निहारिका ने इंडस्ट्री में स्ट्रगलिंग एक्ट्रेसेस के साथ होने वाले सलूक को लेकर खुलकर बात की। ये पोस्ट पत्रकार संध्या मेनन द्वारा शेयर किया गया है।

[एक और 'बाहुबली' तैयार, 2018 का सबसे बड़ा Dhamaka, जबरदस्त ट्विस्ट के साथ!]

इस पोस्ट में निहारिका ने प्रोड्यूसर भूषण कुमार, एक्टर नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी और डायरेक्टर साजिद खान पर काफी गंभीर आरोप लगाए हैं। निहारिका ने बताया कि मॉडलिंग के दिनों में भूषण कुमार ने उन्हें काम दिलाने के बहाने किस तरह हैरास करने की कोशिश की थी। वहीं डायरेक्टर साजिद खान के बारे में उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने निहारिका के मुंह पर बोला था कि वे जल्द ही आत्महत्या कर लेंगी। वहीं उन्होंने नवाज पर जो खुलासे किए हैं वो वकाई चौंकाने वाले हैं। निहारिका के मुताबिक नवाजुद्दीन के निहायत की झूठे इंसान हैं, उन्होंने कई सगाई कर रखी थीं। नवाज पर दहेज का केस भी चल रहा है।

metoo-movement-another-shocking-revelation-niharika-singh-about-Nawazuddin-Siddiqui

उन्होंने बताया किस तरह एक फॉर्मल इंविटेशन के दौरान नवाजुद्दीन ने उन्हें जबरदस्ती बाहों में ले भर लिया था। निहारिका ने बताया कि वे नवाज को पसंद नहीं करती थीं लेकिन उन्होंने जबरदस्ती की.. निहारिका ने बताया कि उन्होंने मुझसे कहा कि उनका सपना है कि उनकी पत्नी भी परेश रावल या मनोज बाजपेयी की पत्नी की तरह ऐक्ट्रेस या मिस इंडिया हों। निहारिका ने बताया कि जब उन्हें नवाज की असलियत पता चली तो उन्होंने उनसे रिश्ता खत्म कर लिया। निहारिका ने अपने पोस्ट कई और भी चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।

बहरहाल, आगे जानें #MeToo मूवमेंट के जरिए अब तक कितने बड़े चेहरों पर चौंकाने वाले आरोप लग चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X