MeToo Movement: पुलिस बोली, FIR के बाद घर से गायब हैं आलोक नाथ, मिल नहीं रहे
मी टू अभियान के दौरान विंटा नंदा ने अभिनेता आलोक नाथ पर एफआईआर की थी और इसके बाद पुलिस एक्शन में आ गई थी। पुलिस ने आलोक नाथ के घर समन भेजा और पूछतांछ के लिए थाने में बुलाया था लेकिन आलोक नाथ नहीं पहुंचे। अब पुलिस का कहना है कि आलोक नाथ एफआईआर के बाद घर से गायब हैं और कई बार जाने के बाद भी वो मिल नहीं रहे हैं।
पुलिस का कहना है कि वो एक के बाद एक कई बार पहुंचे हैं और लेकिन हर बार उनको हाथ में सिर्फ असफलता ही लगी है। गौरतलब है कि लेखिका विंटा नंदा ने आलोक नाथ पर रेप और सेक्सुअल हैरेसमेंट जैसे कई गंभीर आरोप लगाए थे और इस मामले में एफआईआर भी दर्ज करवाई थी।

मीटू मोमेंट की शुरुआत बॉलीवुड में अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने की थी और उन्होने अपने 20 साल पुराने केस को सबके सामने लाकर चौका दिया था। उन्होने नाना पाटेकर पर काफी गंभीर आरोप लगाए थे।
इसके बाद दो मानो एक के बाद एक कई लोगों के चेहरे सामने आए थे। कई सेलिब्रिटीज पर तो एफआईआर भी हुईं हैं। देखिए कुछ जाने माने सेलिब्रिटीज की लिस्ट जो कि इसमें शामिल हैं।


Click it and Unblock the Notifications











