MeToo: झूठा साबित हुआ केट शर्मा का आरोप, निर्दोश है सुभाष घई, पुलिस ने पेश की रिपोर्ट
निर्माता निर्देशक सुभाष घई पर मीटू मामले के तहत केट शर्मा ने सेक्सुअल हैरेसमेंट और जबरदस्ती गले लगाना और सबके बीच में मसाज करवाने जैसी बात को लेकर गंभीर आरोप लगाए थे। बता दें की सारे आरोप पूरी तरह से बेबुनियाद साबित हो चुके हैं और इसकी रिपोर्ट मुंबई पुलिस ने पेश की है। पुलिस का कहना है कि केट शर्मा की शिकायत के बाद उसकी खोजबीन करने पर किसी भी तरह की बातों के लिए साक्ष्य नहीं मिला है और ना ही किसी तरह की बात पता चली है।
पुलिस का कहना है कि ये आरोप सिर्फ निर्माता निर्देशक को बदनाम करने के लिए लगाए गए थे। पुलिस ने ये भी बताया कि फोटो केट शर्मा की जो फोटो सुभाष घई के साथ वायरल हो रही थीं वो निर्माता के जन्मदिन की हैं जहां उनके ऑफिस में केट शर्मा भी मौजूद थीं।

इन्ही फोटोज का फायदा उठाते हुए केट शर्मा ने फेसबुक पर अपलोड कर ये हरकत की थी। बाद में उन्होने अपनी मां की बीमारी का बहाना बनाते हुए अपना केस वापस लेने की भी बात की थी।
खैर पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट पेश कर दी है जिसमें साफ है कि सुभाष घई पूरी तरह से निर्दोष है। बता दें कि उन्होने अपने करियर में कई शानदार फिल्में दी हैं...


Click it and Unblock the Notifications