MeToo: कंगना रनौत ने शेयर किया अपना कड़वा अनुभव- कहा, उत्पीड़न सिर्फ शारीरिक नहीं होता
अभिनेत्री कंगना रनौत की फिल्म मणिकर्णिका इस समय काफी ज्यादा चर्चा में हैं और 25 जनवरी को रिलीज होने वाली है। फिल्म में झांसी की रानी का दमदार किरदार निभाने वाली कंगना रनौत ने फिल्म रिलीज से पहले एक बड़ा बयान दिया है जो मीटू मोमेंट से संबंध रखता है। उन्होने खुलासा किया उनके साथ एक बार नहीं बल्कि कई बार सेट पर इस तरह की घटनाएं हुईं हैं और एक्टर्स ने उनका उत्पीड़न किया है। कंगना ने कहा कि उन्होने मीटू अभियान के तहत आवाज नहीं उठाई क्योंकि ये अनुभव शारीरिक नहीं थे, बल्कि डराने वाले और अपमानजनक थे।
अगर मैं इस बात को सामने लेकर आती तो ये मेरे लिए काफी अलग अनुभव होता। उनका कहना था कि उनको शरीरिक हैरेसमेंट का सामना नहीं करना पड़ा है लेकिन कई तरह के अलग उत्पीड़न होते हैं।

उन्होने कहा कि जो मेरे साथ हुआ वो मीटू में तो नहीं आता है लेकिन ये भी एक तरह का उत्पीड़न ही है। उनका कहना है कि उनके साथ काफी अलग तरह उत्पीड़न किया जाता था...
कभी कभी मुझे सेट पर छह घंटे तक इंतजार कराया जाता, मुझे हमेशा गलत तारीखें बताई जातीं थी ताकि मेरे हाथ से मौका निकल जाए और फिर ये एक्टर लोग अंतिम समय पर शूटिंग रद्द कर देते थे।
मुझे बताए बिना मेरी आवाज मेरी अनुमति के बगैर किसी और से डब करा देते थे। मुझे जानबूझकर गलत समय दिया जाता था ताकि मुझे इंतजार करना पड़े,
मेरे खिलाफ गुटबाजी करते थे और मुझे फिल्म से जुड़ कार्यक्रमों में नहीं बुलाते थे। मेरे बिना फिल्म का ट्रेलर लॉन्च कर देते थे। ऐसी काफी सारी बातों का मैने सामना किया है।


Click it and Unblock the Notifications