MeToo in Mollywood: कौन है Nivin Pauly? जिन पर लगा है अधेड़ उम्र की महिला संग रेप का आरोप

MeToo in Mollywood: मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के फेमस एक्टर निविन पॉली पर इन दिनों मुसीबतों का पहाड़ टूट गया है। 40 साल की महिला ने एक्टर पर रेप का आरोप लगाया है और अब इस मामले ने तूल पकड़ लिया है।
बीते दिन मंगलवार को 40 साल की महिला की शिकायत पर निविन पॉली के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज किया गया। महिला ने आरोप लगाया है कि निविन ने एक साल पहले दुबई में उसका यौन उत्पीड़न किया था। निविन ने इस आरोप से इनकार किया और अपनी बेगुनाही साबित करने के लिए हर मुमकिन और जायज कदम उठाने की कसम खाई।
FIR दर्ज होने के कुछ घंटों बाद पॉली ने फेसबुक पोस्ट में कहा कि आरोप "पूरी तरह से झूठे" हैं। एक्टर ने कहा, "मैं इन आरोपों को झूठा साबित करने के लिए किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार हूं और जिम्मेदार लोगों को सामने लाने के लिए सभी जरूरी कदम उठाऊंगा। बाकी मामले को कानूनी तरीके से निपटाया जाएगा।"
इसके FIR के बाद उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें उन्होंने यही बात कहा कि उनके खिलाफ लगाए गए आरोप झूठे हैं और कहा - "यह जानबूझकर लगाया गया आरोप है और मेरा मानना है कि इसके पीछे कोई साजिश है"। उन्होंने आगे कहा कि वो शिकायत करने वाली महिला को नहीं जानते और ना ही कभी उससे मिले हैं और ना ही कभी बात की है।
उन्होंने आगे कहा, "जब मैंने आरोपों के बारे में जानकारी होने से इनकार किया, तो अधिकारी ने कहा कि उन्हें यकीन है कि शिकायत झूठी है और वे इसे जल्द बंद करने जा रहे हैं।" एक्टर ने बताया कि अधिकारी और उनके वकील ने उन्हें शिकायत करने वाली महिला के खिलाफ मामला दर्ज ना करने की सलाह दी क्योंकि कुछ लोग केवल पब्लिसिटी के लिए ऐसी शिकायतें करते हैं। उन्होंने कहा, "इसलिए, मैं तब इस पर आगे नहीं बढ़ा।"
उन्होंने आगे कहा कि वे इनवेस्टिगेशन में साथ देंगे और मीडिया से रिक्वेस्ट की कि वे आरोपों को पब्लिक करने से पहले उनके पीछे के फैक्ट्स या सच्चाई का पता लगा लें। उन्होंने कहा, "ऐसे आरोप हमारे करीबी परिवार को बुरा एहसास कराते हैं। शुक्र है कि मेरे परिवार का सपोर्ट मेरे साथ है।"


Click it and Unblock the Notifications











