MeToo: मुसीबत में फंस गए आलोक नाथ और साजिद खान, एक सप्ताह में होगा भाग्य का फैसला
आलोक नाथ और साजिद खान इस समय काफी ज्यादा मुसीबत में है और पुलिस केस के साथ साथ IFTDA ने भी उनके पर सुनवाई शुरु की थी और इसके फैसले का समय भी अब सामने आ गया है। मीटू अभियान के तहत शुरु हुए इस श्रृंखला में एक सप्ताह के अंदर आलोक नाथ और साजिद खान पर फैसला आएगा जो कि निश्तिक रुप से इनकी निजी जिंदगी के साथ साथ इनके करियर पर भी असर डालेगा।
बता दें कि FWICE ने भी इस बात का खुलासा किया है कि सच है कि एक सप्ताह के अंदर दोनो आरोपियों पर फैसला आएगा। दोनो हस्तियों पर महिलाओं ने छेड़छाड़ और आलोक नाथ पर तो रेप तक का आरोप लगा है।

टीवी प्रोड्यूसर विनता नंदा ने फेसबुक पोस्ट के जरिए 'संस्कारी' अभिनेता आलोक नाथ पर रेप जैसे गंभीर आरोप लगाए। साजिद खान पर तीन महिलाओं ने यौन शोषण का आरोप लगाया है।
फिल्म हमशकल्स की एक असिस्टेंट डायरेक्टर ने बताया कि किस तरह साजिद ने महीनों तक शारीरिक, मानसिक शोषण किया। इसकी शुरुआत तनुश्री दत्ता की थी जिसके बाद ये सिलसिला काफी आगे बढ़ गया। इस लिस्ट में बॉलीवुड का कौन कौन सा सितारा शामिल है आइए एक नजर डालते हैं...


Click it and Unblock the Notifications











