..................... Meta Gala 2023 Tickets Costs per person in fashion event know more details - Hindi Filmibeat

Met Gala 2023: मेट गाला इवेंट में शामिल होने वाली टिकट की कीमत सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश

Met Gala 2023

Met Gala 2023: दुनिया के सबसे बड़े फैशन इवेंट्स में से एक मेट गाला 2023 की थीम और डेट का खुलासा हो गया है, जल्द ही यह इवेंट शुरु हो जाएगा। हर साल मेट गाला में हॉलीवुड-बॉलीवुड और फैशन जगत की बड़ी हस्तियां भाग लेती हैं, इस बार भी कई सारे सितारों इसमें शामिल होने वाले हैं। हम आपको बताने जा रहे हैं इस इवेंट में शामिल होने के लिए टिकट की कीमत के बारें में, जो कि आपके होश उड़ा देगी।

दरअसल बात ऐसी है कि, इस साल का मेट गाला 2023 कई वजहों से सुर्खियों में रहा है। इवेंट के टिकट की कीमतें और इसके थीम को लेकर विवाद शुरू हो गया है, आपको जानकर हैरानी होगी कि इस बार मेट गाला की टिकटों की कीमत 30000 डॉलर से बढ़ाकर 50000 डॉलर कर दी गई है।

तो इस तरह से अचानक टिकटों की बढ़ी कीमत की वजह से कहा जा रहा है कि इस बार कई सितारे फैशन इवेंट से किनारा कर सकते हैं। खैर अब देखना होगा कि इस बार ऐसे कौन से सितारें हैं जो कि इसका हिस्सा बनने वाले हैं, जल्द ही सबके नाम सामने आ जाएंगे।

वहीं मेट गाला 2023 की टिकटों की कीमत को लेकर ट्विटर पर लोगों का अलग-अलग रिस्पॉन्स देखने को मिल रहा है, वहीं इस अवेंट के आयोजकों का मकसद मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में कॉस्टयूम इंस्टीट्यूट के लिए फंड जुटाना है तो कुछ लोगों को टिकट की कीमतों से झटका लगा तो कुछ लोगों ने इसका मजाक भी उड़ाया है।

Recommended Video

Met Gala 2023: Alia Bhatt Debut, जानिए इस बार Met Gala में क्या होगा Special, Live Streaming!

खैर हम आपको बता दें कि मेट गाला 2023 का आयोजन आज यानी 1 मई से शाम 5:30 बजे होगा, इवेंट में आने वाली हस्तियां रात 8 बजे तक रेड कार्पेट पर नजर आएंगी। मालूम हो कि इवेंट में आने वाले हर पार्टिसिपेंट का रेट कार्पेट पर चलने का समय फिक्स होता है।

खैर इस बार का इवेंट इसीलिए भी खास है क्योंकि इस बार इसमें बॉलीवुड की एक्ट्रेस आलिया भट्ट डेब्यू करने वाली हैं। इसके अलावा प्रियंका और ईशा भी इसमें शामिल हो सकती हैं। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की कई सारे नामी चेहरे इसमें अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं।

Read more about: met gala 2023
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X