Met Gala 2023: क्या है मेट गाला? जिसकी एक टिकट की कीमत में खरीद सकते हैं 2BHK फ्लैट!

Met Gala 2023 Updates: फैशन की दुनिया में हर बड़ा सितारा मेट गाला का बेसब्री से इंतजार करता है। इस इवेंट में हर साल कई सितारे अपने फैशन का जलवा दिखाने के लिए आते हैं और इस फेहरिस्त में हर साल कई भारतीय सेलेब्रिटीज का भी नाम शामिल होता है। आइए जानते हैं मेट गाला के बारे में सबकुछ।
क्या होता है मेट गाला
आपको जानकारी के लिए बता दे कि, 'मेट गाला' एक ऐसा इवेंट है जिसमें फैशन एंथूसियास्ट एक मंच पर एक साथ दिखाई देते हैं, और वह फैशन के मायनों को कुछ नए तरीकों से पेश करते हैं। इस साल मेट गाला 2023 न्यूयॉर्क शहर के मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में हुआ था। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि मेट गाला की शुरुआत 1948 में एक डिनर पार्टी के तौर पर हुई थी। उस वक्त पार्टी को म्यूजियम में भी होस्ट नहीं किया गया था। लेकिन समय के साथ इस डिनर पार्टी ने भव्य रूप ले लिया और आज दुनिया भर के लोग अपने फैशन स्टेटमेंट को दिखाते हुए इस इवेंट में शामिल होते हैं। इस इवेंट को कॉस्ट्यूम इंस्टीट्यूट गाला के रूप में भी जाना जाता है। यह गाला न्यूयॉर्क शहर के मेट्रोपॉलिटन 'म्यूज़ियम ऑफ़ आर्ट कॉस्ट्यूम इंस्टीट्यूट' को डेडिकेटेड एक फंडरेजर है। यह कॉस्टयूम कंपनी के लिए पैसे इकट्ठा करने के लिए एलेनोर लैम्बर्ट द्वारा एक इवेंट के रूप में शुरू हुआ और तब से बस हर साल होते आ रहा है।
Recommended Video
मेट गाला 2023 थीम
साल 2023 में मेट गाला की थीम 'कार्ल लेगरफेल्ड: ए लाइन ऑफ ब्यूटी' एग्जीबिशन पर आधारित होगी। कार्ल फैशन डिजाइनर, क्रिएटिव डायरेक्टर और एक बेतरीन आर्टिस्ट थे। साल 2019 में कार्ल लेगरफेल्ड का निधन हो गया था इस इवेंट में उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी, यह दर्शकों के लिए काफी खास होने वाला है। आलिया भट्ट ने भी उनके साल 1992 के ब्राइडल कलेक्शन के एक पीस को कॉपी कर अपनी डेब्यू ड्रेस के लिए चुना था।
एक टिकट की कीमत
इस साल का मेट गाला 2023 कई वजहों से सुर्खियों में रहा है। इवेंट के टिकट की कीमतें और इसके थीम को लेकर विवाद शुरू हो गया है, आपको जानकर हैरानी होगी कि इस बार मेट गाला की टिकटों की कीमत 30000 डॉलर से बढ़ाकर 50000 डॉलर कर दी गई है यानी कि 41 लाख की एक टिकट, इस कीमत में आप 2BHK फ्लैट तक खरीद सकते हैं!
मेट गाला का खाना
इस बात को आपको जानकर हैरानी होगी कि मेट गाला एक रूल है, जिसमें बिना लहसुन-प्याज की डिशेज को बनाकर सर्व किया जाता है। इसके पीछे का कारण बेहद ही सरल है, मेट गाला के आयोजक इस बात का ध्यान रखते हैं कि खाना खाने के बाद मुंह से बदबू न आए इसलिए डिनर में बिना लहसुन प्याज की ही चीजें बनती हैं। इस अलावा मेट गाला में ब्रूशेटा भी बैन है।


Click it and Unblock the Notifications