Met Gala 2026: किम कर्दशियन ने दीपिका पादुकोण से मांगी थी उनकी ये ड्रेस, एक्ट्रेस ने इसलिए कर दिया इंकार
Kim Kardashian Deepika Padukone Met Gala 2026: मेट गाला 2026 को लेकर चर्चा हो रही है और इस वक्त कई सितारों के लुक्स ने लोगों के होश उड़ाए हुए हैं। ऐसे में हॉलीवुड स्टार किम कर्दिशियन का लुक सामने आया है और लोग हैरान हैं कि वो फिर से अपने अलग तरीके से धमाका कर रही हैं।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि किम पहले ये ड्रेस नहीं पहनने वाली थीं? जी हां, दीपिका पादुकोण से उन्होने एक गुजारिश की थी जिसको अभिनेत्री सिरे इंकार कर दिया है।
किम कर्दशियन चाहती थीं कि वो दीपिका पादुकोण की एक ड्रेस पहनकर मेट गाला 2026 में जाएं लेकिन फिर ऐसा क्या हुआ कि दीपिका ने ड्रेस देने से इंकार कर दिया और वो कौन सी ड्रेस है जो कि किम पहनना चाहतीं थीं।
दीपिका पादुकोण की बाजीराव मस्तानी ड्रेस
किम कर्दशियन किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं और ही उनके पास किसी तरह के आउटफिट की कमी है। रिपोर्ट्स की मानें तो इस बार वो चाहती थीं कि दीपिका पादुकोण की बाजीराव मस्तानी वाली ड्रेस पहनकर मेट गाला 2026 में एंट्री मारें। बता दें कि साल 2022 में मेट गाला में किम ने मर्लिन मुनरो की ड्रेस पहनी थी जिसको उन्होने डैमेज कर दिया था और बाद में उसको ऑक्शन में 45 करोड़ का बेचा गया था। दीपिका पादुकोण की ये ड्रेस करीब 25 किलो की थी और कई सभ्यताओं से इंस्पायर होकर बनाई गई थी। हालांकि किम कर्दशियन का पुराना रिकॉर्ड देखकर दीपिका पादुकोण और संजय लीला भंसाली ने इस ड्रेस को देने से इंकार कर दिया कि कहीं वो इसको भी खराब ना कर दें। ये खबर अब चर्चा में हैं। इसके बाद किम ने मेट गाला 2026 में एंट्री मारी और उनकी ड्रेस देखकर सभी हैरान थे।
कई इंडियन सेलेब्स ने मारी एंट्री
इस बार मेट गाला 2026 के रेड कार्पेट में कई इंडियन सेलेब्स पहुंच चुके हैं जिनके लुक्स काफी पसंद किए जा रहे हैं। इस लिस्ट में ईशा अंबानी से लेकर अनन्या बिड़ला तक शामिल हैं।


Click it and Unblock the Notifications
