..................... Met Gala 2026 Isha Ambani Upstaged By Akash Ambani Sister In Law Diya Mehta Black Saree 3d Peacock Look - Hindi Filmibeat

Met Gala 2026: ईशा अंबानी पर भारी पड़ीं आकाश की साली, 3D मोर वाली साड़ी बनी सेंसेशन

Met Gala 2026 Diya Mehta Look: मेट गाला 2026 में एक बार फिर से विदेशियों के भारतीय स्टाइल और हुनर को काफी ज्यादा पसंद किया गया। मेट गाला 2026 में ईशा अंबानी से लेकर अनन्या बिरला का लुक लोगों के बीच में खूब छाया। लेकिन इसी बीच एक और भारतीय थी जिसने अपने लुक से हर किसी का ध्यान खींचा। हम बात कर रहे हैं फैशन कंसलटेंट दीया मेहता जटिया की। जो जाने माने बिजनेसमैन रसेल मेहता की बेटी और श्लोका मेहता अंबानी की बहन हैं। उन्होंने रेड कार्पेट पर कांजीवरम साड़ी से बनी हुई बंगाल के शोला कढ़ाई से सजा हुआ बहुत ही खूबसूरत गाउन पहना।

Met Gala 2026 Diya Mehta Look

दीया मेहता जटिया का ये लुक बहुत ही ज्यादा खास था और उन्होंने मेट गाला आफ्टर पार्टी का लुक भी शेयर किया। जहां एक तरफ ईशा अंबानी ने मेट गाला रेड कार्पेट पर साड़ी पहनी। तो वहीं दूसरी तरफ दीया ने आफ्टर पार्टी के लिए बहुत ही खूबसूरत साड़ी पहनी थी। उनकी साड़ी के ऊपर छुपी हुई कला ने हर किसी का दिल जीत लिया। तो चलिए आज हम जानेंगे आकाश अंबानी की साली दीया के बारे में और उन्होंने मेट गाला आफ्टर पार्टी में क्या पहना था।

आफ्टर पार्टी में पहनी ब्लैक साड़ी

दीया मेहता जटिया ने मेट गाला की आफ्टर पार्टी के लिए डिजाइनर मयूर गिरोत्रा द्वारा डिजायन की हुई एक बहुत ही खूबसूरत कस्टम ब्लैक साड़ी पहनी थी। इस सदी की सबसे ज्यादा खास बात यही थी कि इसमें मशहूर बंगाल की शोला कला थी। यह पश्चिम बंगाल की एक पारंपरिक कला होती है जो धीरे-धीरे लुप्त होती जा रही है। वैसे तो साड़ी पूरी तरीके से प्लेन ब्लैक थी लेकिन इसके पल्लू पर ऑफ व्हाइट कलर का एक बहुत ही बड़ा खूबसूरत सा मोर बना हुआ था। जिसको हाथ से बहुत ही बारीकी के साथ में बनाया गया था। पल्लू पर बने हुए मोर से पूरा लुक बहुत ही ज्यादा खास बन गया।

दीया मेहता जटिया के आउटफिट में दिखा क्राफ्ट

दीया मेहता जटिया की साड़ी में सबसे ज्यादा ध्यान देने वाला उनका पल्लू था जिस पर भारत के राष्ट्रीय पक्षी मोर का चित्र बना हुआ था। ये मोर 3D है। इसको बनाने के लिए शोला कला का इस्तेमाल भी हुआ है। जिसमें मोर के हर एक पंख और बारीक डिटेल को हाथ से आकर दिया गया है। इसी के चलते यह डिजाइन बहुत ही ज्यादा खास लग रहा है। साड़ी के साथ में उन्होंने क्रीम कलर का स्टाइलिश ब्लाउज भी पहना हुआ है।

मिनिमल ज्वेलरी के साथ पूरा किया लुक

दीया मेहता जटिया ने अपने इस लोक को और भी ज्यादा ग्लैमरस बनाने के लिए उसे स्वीटहार्ट नेकलाइन वाला स्ट्रैपी ब्लाउज के साथ में पेयर किया है। ब्लाउज को भी शोला कढ़ाई से बनी हुई पत्तियों से ही डेकोरेट किया गया है। डीपबैक होने की वजह से यह और भी ज्यादा ग्लैमरस नजर आ रहा है। उन्होंने सिर्फ कानों में वाइट कलर के इयररिंग्स पहने हुए हैं।

Read more about: diya mehta
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X