Met Gala 2025: प्रेग्नेंट बीवी के लिए काम धंधा छोड़ New York पहुंचे सिद्धार्थ, फिर इसे देखते ही भूल गए कियारा

Met Gala 2025: बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी मां बनने वाली हैं। फरवरी में उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। जिसके बाद से तो फैन्स और सितारों को उनका बेबी बंप फोटोशूट देखने का बेसब्री से इंतजार है। वैसे तो कियारा कई बार पब्लिक एरिया में नजर आईं, लेकिन वह बार-बार कैमरे की नजरों से खुद को छिपाती दिखीं। वहीं कुछ समय पहले ही एक्ट्रेस ने बताया कि वह मेट गाला में डेब्यू करने वाली हैं जिसके बाद यह फैन्स को क्लीयर हो गया कि वह मेट गाला में अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करेंगी।
कियारा का ध्यान रखने न्यूयॉर्क पहुंचे सिद्धार्थ
बता दें कि कियारा आडवाणी के प्रेग्नेंसी पीरियड में सिद्धार्थ मल्होत्रा उनका खास ख्याल रख रहे हैं। जब भी कियारा डॉक्टर विजिट के लिए जाती हैं सिद्धार्थ उनके साथ जाया करते हैं। वहीं जब कियारा न्यूयॉर्क मेट गाला में डेब्यू करने जा रही हैं तो सिद्धार्थ मल्होत्रा अपना पति का फर्ज अदा कर रहे हैं और वह भी न्यूयॉर्क पहुंच गए हैं।
सुबह तड़के जिम पहुंचे सिद्धार्थ
हाल ही में सिद्धार्थ मल्होत्रा ने एक न्यूयॉर्क से तस्वीर शेयर की है जहां से वह खूबसूरत न्यूयॉर्क का नजारा दिखा रहे थे और एक्टर ने यह भी बताया कि वह एक्सरसाइज करने के लिए जिम गए हैं। यानी कि सिद्धार्थ कियारा का तो ध्यान रख ही रहे हैं, लेकिन अपनी सबसे खास चीज जिम को करना भी नहीं भूल रहे हैं। बता दें कि सिद्धार्थ काफी फिटनेस फ्रीक हैं। वह रोजाना सुबह जिम जाकर एक्सरसाइज करते हैं।
जानें कब शुरू होगा मेट गाला का इवेंट
जिसका सभी को इंतजार था वह दिन आ गया मेट गाला का इवेंट आज शुरू होने जा रहा है। बता दें कि मेट गाला 5 मई 2025 को अमेरिका के न्यूयॉर्क सिटी शहर के मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में आयोजित किया जा रहा है। मेट गाला इवेंट की शुरुआत न्यूयॉर्क टाइम के मुताबिक शाम के 4:30 बजे और भारत के समय के मुताबिक 6 मई 3 बजे होगी।
2025 की मेट गाला की थीम
मेट गाला हर बार ही नई थीम लेकर आता है। वहीं इस बार की थीम की बात करें तो इस बार की थीम है 'सुपरफाइन: टेलरिंग ब्लैक स्टाइल' बता दें कि यह थीम ब्लैक फैशन हैरिटेज से इंस्पायर है। वहीं इवेंट के ड्रेस कोड की बात करें तो यह टेलर्ड फॉर यू होगी। इस खास इवेंट में तमाम नामी फैशन डिजाइनर अपने यूनीक डिजाइन को सेलिब्रिटी के जरिए फ्लोर पर उतारेंगे।


Click it and Unblock the Notifications












