MET Gala 2025: शाहरुख खान को नहीं पहचान पाई विदेशी मीडिया, फिर किंग खान ने दिया ऐसा जवाब कि देखते रह गए लोग

MET Gala 2025: मेट गाला न्यूयॉर्क का एक बड़ा इवेंट है। इस खास मौके पर तमाम सितारे एक ही छत के नीचे नजर आते हैं। इस इवेंट का मकसद यही होता है कि तमाम फैशन डिजाइन यूनीक डिजाइन रेड कार्पेट पर उतारें। हर बार की तरह इस बार भी मेट गाला सुर्खियों में रहा। बता दें कि इस बार कई भारतीय सितारों ने शानदार डेब्यू किया जिसमें से एक नाम शाहरुख खान का भी है।
सब्यसाची के दीवाने हुए शाहरुख खान
जी हां, यह पहली बार है जब शाहरुख खान मेट गाला के रेट कार्पेट पर वॉक करते नजर आए। इस खास मौके पर किंग खान ने सब्यसाची का डिजाइनर आइटफिट पहना था। किंग खान ने सब्यसाची की तारीफ की थी। किंग खान ने कहा कि- उन्होंने मेरे लिए एक बहुत ही कंर्फेटेबल आउटफिट डिजाइन किया है। किंग खान के रेट कार्पेट पर आने का फैन्स बेसब्री से इंतजार कर रहे थे और बीती शाम उनके फैन्स का यह सपना भी पूरा हुआ। जैसे ही किंग खान की मेट गाला की तस्वीरें सामने आईं फैन्स ने इन तस्वीरों पर जमकर रिएक्ट किया।
Just three letters, but the world stops — SRK! ♥️✨
— Shah Rukh Khan Universe Fan Club (@SRKUniverse) May 5, 2025
KING KHAN AT MET GALA @iamsrk pic.twitter.com/nFGPyhEfTO
शाहरुख खान को पहचान नहीं पाई विदेशी मीडिया
बता दें कि किंग खान के मेट गाला से कई वीडियो और फोटो वायरल हो रहे हैं। वहीं हाल ही में किंग खान का एक वीडियो और सामने आया है जिसें देखा जा सकता है कि एक इंटरव्यू के दौरान किंग खान से उनकी पहचान पूछी जा रही है। यानी कि विदेशी मीडिया किंग खान को ही नहीं पहचान पाई, लेकिन किंग खान ने भी इसका बुरा नहीं माना। इसके बाद उन्होंने एक मुस्कान के साथ और बेहद ही स्टाइलिश अंदाज में कहा- 'मैं हूं शाहरुख' किंग खान के इस अंदाज पर फैन्स तो फिदा हो गए हैं। बता दें कि शाहरुख खान का यह वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर यूजर्स के जमकर रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











