Met Gala में ईशा अंबानी की ड्रेस को देख विदेशियों का भी मुंह रह गया खुला, इस ड्रेस के पीछे छिपा है ये राज...

Met Gala 2024: बिजनेस वर्ल्ड में टॉप पर रहने वाले मुकेश अंबानी अपने खास अंदाज और स्टाइल की वजह से लाइमलाइट में रहते हैं। वहीं उनकी बेटी ईसा अंबानी (Isha Ambani) भी किसी से कम नहीं हैं। जी हां, ईशा अंबानी भी आए दिनों किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहती हैं, लेकिन हाल ही में ईशा अंबानी को मेट गाला में देखा गया। इस दौरान ईशा का लुक देख हर एक का मुंह खुला रह गया। खूबसूरत फ्लोरल ड्रेस की वजह से ईशा अंबानी ने खूब सुर्खियां बटोरीं।
इतने समय में बनकर तैयार हुआ ये ड्रेस
ईशा अंबानी ने खूबसूरत गोल्डन मल्टी फ्लोरल गाउन पहनी है। खूबसूरत चोकर हैंगिंग इयरिंग के साथ खुले बाल उनके इस लुक को कंप्लीट कर रहे हैं। ईशा की इस ड्रेस को देख सभी की निगाहें उनपर टिक गई हैं। बता दें कि ईशा अंबानी की इस गाउन को अनीता श्रॉफ और राहुल मिश्रा ने मिलकर बनाया है। इस गाउन की खासियत बताते हुए अनीता कहती हैं कि द गार्डन ऑफ टाइम...बता दें कि ईशा की इस ड्रेस पर हाथ से एंब्रॉयडरी की गई है। अनीता आगे कहती हैं कि राहुल और मैंने इस कस्टम लुक में नेचर, खूबसूरती और जीवनचक्र को दिखाने की कोशिश की है। इस ड्रेस को बनाने में 10 हजार घंटे लगे हैं।
इस गाउन में है ये खास बात
अनीता आगे लिखती हैं कि यह लुक राहुल के खूबसूरत कलेक्शन में से एक है जिसका संग्रह वह लंबे समय से कर रहे हैं। फूलों, तितलियों और ड्रैगनफलीज़ के नाजुक नमूनों को फ़रीशा, ज़रदोज़ी, नक्शी और डबका जैसी विशिष्ट एप्लिक और कढ़ाई तकनीकों के साथ-साथ फ्रेंच गांठों के जरिए सावधानीपूर्वक इस ड्रेस को बनाया गया है। साथ में, ये सभी तत्व ग्रह की स्थिति के बारे में एक शक्तिशाली कथा भी दर्शाता है। सैकड़ों स्थानीय शिल्पकारों और बुनकरों का समर्थन करते हुए, कई भारतीय गांवों में राहुल मिश्रा के एटेलियर में इस शानदार लुक को तैयार किया गया है।


Click it and Unblock the Notifications











