Met Gala 2023: आपको पता है मेट गाला में सेलेब्स को क्या मिलता है खाना और कैसे होती है टेवल बुक??

Met Gala 2023: दुनिया भर में सबसे ज्यादा चर्चित और लाइमलाइट में रहने वाला इवेंट है मेट गाला, इस बार मेट गाला 1 मई से शुरु होने जा रहा है। दुनिया भर के सितारों के साथ साथ इस बार कई सारी बॉलीवुड हस्तियां भी इसमें नजर आने वाली है। वहीं हाल ही में इस फैशन इवेंट को लेकर खबर आई है कि इस बार मेन्यू थोड़ा अजीब होगा और बिना प्याज लहसून के खाना सर्व किया जाएगा।
ऑफिशियली तो यह एक गाला इवेंट है, पर इसे पार्टी ऑफ द ईयर, द ऑस्कर्स ऑफ ईस्ट कोस्ट, ए.टी.एम ऑफ द मेट जैसे कई नाम दिए जाते हैं। इसे एनुअल कॉस्ट्यूम ब्लॉकबस्टर शो माना जाए तो गलत नहीं होगा।
खैर बता दे कि, मेट गाला की शुरुआत 1948 में एक डिनर पार्टी के तौर पर हुई थी। उस वक्त पार्टी को म्यूजियम में भी होस्ट नहीं किया गया था। यह तो हम सभी को पता है कि डिनर पार्टी के तौर पर शुरू हुआ यह इवेंट फैशन के अलावा फूड मेन्यू के लिए भी जाना जाता है।
बैसे इस बात को आपको जानकर हैरानी होगी कि मेट गाला एक रूल है, जिसमें बिना लहसुन-प्याज की डिशेज को बनाकर सर्व किया जाता है। इसके पीछे का सिंपल कारण है कि खाना खाने के बाद मुंह से बदबू न आए और Bruschetta को भी नहीं परोसा जाता।
हालांकि, गेस्ट्स के लिए कॉकटेल और फॉर्मल डिनर का आयोजन किया जाता है। खाने के अलावा कॉस्ट्यूम का खर्च, मेकअप का खर्च और बहुत कुछ शामिल होता है। बैसे इस बार इस फैशन इवेंट में बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट भी डेब्यू करने जा रही है।
खैर इस बार तो खबर है कि क्लासिक डिवाल्ड अंडे भी दिया जाएगा, यह डिश मेट गाला के फूड मेन्यू में हर साल शामिल होती है, जिसे कई तरह से बनाया जाता है। मगर आमतौर पर मेयोनेज़ और सरसों के मिश्रण से अंडे को स्वादिष्ट रूप दिया जाता है। इसके अलावा हमाची क्रूडो जपानी डिश भी दी जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications
