आलिया से लेकर प्रियंका अपने हुस्न से इस बार 'मेट गाला' में बिखेरेंगी जलवा

met gala 2023

Ent Live Updates: हर दिन फिल्म इंड्स्ट्री और सितारों के साथ कई तरह की बातें होती रहती हैं और अपने पसंदीदा सितारों की हर खबर पर नजर रखने वाले फैंस के लिए हिंदी फिल्मीबीट का ये लाइव ब्लॉग शानदार जरिया है।

मेट गाला 2023 की गिनती शुरु हो गई है और फैंस से लेकर सितारों तक हर कोई इसको लेकर उत्साहित है सब अपनी अपनी तैयारी कर रहे हैं। जाहिर है कि मेट गाला दुनिया भर का सबसे चर्चित और बड़ा फैशन इवेंट हैं, इसमें कई सारे सितारें शामिल होते हैं। इस बार मेट गाला का थीम अलग है और कई सारे ऐसे सितारें भी जो इसमें पहली बार शामिल होने जा रहे हैं। इस बार मेट गाला 1 मई से शुरु होने जा रहा है। दुनिया भर के सितारों के साथ साथ इस बार कई सारी बॉलीवुड हस्तियां भी इसमें नजर आने वाली है।

LIVE Feed
  • May 1, 2023 8:48 PM

    Met Gala 2023: बिछ चुका है मेट गाला का रेड कार्पेट, सितारे भी हो गए हैं तैयार, आपका पसंदीदा कौन है बताइएं

    Met Gala 2023: दुनिया भर में सबसे ज्यादा चर्चित फैशन इवेंट जल्द ही शुरु होने वाला है, जिसका इंतजार हर कोई दिल थाम कर रहा था वह पल आ गया है। तो रेड कार्पेंट बिछ चुका है और सितारें भी तैयार हो चुके हैं, अब बस फैंस को इसकी एक झलक पाने का इंतजार है। इस साल, मेट गाला फैशन डिजाइनर कार्ल लेगरफेल्ड को सम्मानित करेगा, जिनकी 2019 में मृत्यु हो गई थी।

    Met Gala 2023: बिछ चुका है मेट गाला का रेड कार्पेट, सितारे भी हो गए हैं तैयार, आपका पसंदीदा कौन है बताइएं
  • May 1, 2023 5:21 PM

    चैतन्य ने किया सुसाइड, मौत से ठीक पहले शेयर किया आखिरी वीडियो, बोला- ये मेरा आखिरी दिन है..

    तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री से एक और दुखभरी खबर सामने आ रही है। मशहूर कोरियोग्राफर चैतन्य ने रविवार 30 अप्रैल को फांस लगाकर अपनी जान दे दी। कोरियोग्राफर का शव आंध्र प्रदेश के नेल्लोर में स्थित उनके घर से बरामद हुआ। चैतन्य ने कर्ज ना चुका पाने के कारण मौत को गले लगा लिया। चैतन्य ने अपनी मौत से पहले एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसमें उन्होंने बताया कि उनके ऊपर भारी कर्ज है, जिसका वह भुगतान नहीं कर सके इसलिए वह बहुत बोझ महसूस कर रहे हैं। कि चैतन्य तेलुगू डांस रियलिटी शो 'धी' से फेमस हुए थे।

  • May 1, 2023 4:50 PM

    'लाल सिंह चड्ढा कोई बेहतरीन फिल्म नहीं थी...' आमिर खान की फिल्म पर बोले अनुपम खेर, बताया क्यों हुई फ्लॉप

    Anupam Kher on Laal Singh Chaddha: आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' का सिनेमाघरों में बुरा हश्र हुआ था। लगभग 180 करोड़ की लागत से बनी फिल्म ने 59 करोड़ की कमाई की थी। हालांकि, ओटीटी पर रिलीज होने के बाद फिल्म को दर्शकों ने शानदार प्रतिक्रिया दी। फिल्म लंबे समय तक ट्रेंड करती रही। फिल्म के फ्लॉप होने की बॉयकॉट ट्रेंड को एक बड़ी वजह मानी गई। लेकिन, अब अनुपम खेर ने आमिर खान की इस फिल्म के बारे में अपनी राय रखी है। हॉलीवुड की बेहतरीन फिल्मों में शुमार 'फॉरेस्ट गम्प' की रीमेक को कई लोगों ने सराहा तो कई लोगों ने फिल्म को मिली जुली प्रतिक्रिया दी।

  • May 1, 2023 3:53 PM

    Salman Khan: क्या सलमान के फैंस की ईद 2024 होगी सूनी, नई फिल्मों पर नहीं, 'टाइगर 3' पर है फोकस!

    'किसी का भाई किसी की जान' को इतना संघर्ष करते देख और करोड़ों के क्लब में ना जाते देख सलमान खान ने अपनी फिल्मों को चुनने पर दोबारा विचार करना शुरू कर दिया है। खबरों की मानें तो हाल ही में सलमान खान ने लगभग 6 नए प्रोजेक्ट ऑफर को मना कर दिया है। वे फिलहाल कोई भी नई फिल्म साइन नहीं करना चाहते। ऐसा माना जा रहा है कि सलमान खान नवंबर में रिलीज होने वाली 'टाइगर 3' का इंतजार कर रहे हैं क्योंकि दिवाली के आसपास ये फिल्म रिलीज होगी और इसकी रिलीज के बाद ही सलमान खान यह तय करेंगे कि आने वाले समय में वे किस तरह की फिल्में करना चाहते हैं।

  • May 1, 2023 3:10 PM

    Met Gala 2023: मेट गाला इवेंट में शामिल होने वाली टीकट की कीमत सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश

    Met Gala 2023: दुनिया के सबसे बड़े फैशन इवेंट्स में से एक मेट गाला 2023 की थीम और डेट का खुलासा हो गया है, जल्द ही यह इवेंट शुरु हो जाएगा। हर साल मेट गाला में हॉलीवुड-बॉलीवुड और फैशन जगत की बड़ी हस्तियां भाग लेती हैं, इस बार भी कई सारे सितारों इसमें शामिल होने वाले हैं। हम आपको बताने जा रहे हैं इस इवेंट में शामिल होने के लिए टिकट की कीमत के बारें में, जो कि आपके होश उड़ा देगी।

    Met Gala 2023: मेट गाला इवेंट में शामिल होने वाली टीकट की कीमत सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश
  • May 1, 2023 2:49 PM

    ब्लैक ड्रेस पहनकर सीढ़ियों पर बोल्ड हुईं रिया चक्रवर्ती

    एक वक्त था जब रिया चक्रवर्ती पूरी तरह से सोशल मीडिया से दूर हो गईं थीं लेकिन इस वक्त वो लगातार एक्टिव हैं और कई तरह की तस्वीरें और वीडियो साझा करती रहती हैं। इस वक्त भी कुछ ऐसा ही हुआ है और रिया चक्रवर्ती ने कुछ वीडियो और तस्वीरें साझा की हैं। इस वीडियो की बात करें तो रिया चक्रवर्ती सीढ़ी के पास खड़े होकर काफी बोल्ड हो रही है और इधर उधर होकर बोल्ड पोज दे रही हैँ। ब्लैक ड्रेस में कमाल लग रहीं रिया चक्रवर्ती के फैंस उनके इस लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

  • May 1, 2023 2:24 PM

    Suraj Pancholi: बेटे सूरज पंचोली की जिंदगी पर मां जरीना का छलका दर्द, इस तरह से दिया बयान

    Suraj Pancholi: दिग्गज अभिनेत्री जरीना वहाब के बेटे सूरज पंचोली पिछले सप्ताह ही दस साल पूराने केस से आजाद हुए हैं। एक्टर पर जिया खान को आत्महत्या के लिए उकसाने का इल्जाम लगा था, अब सूरज पंचोली जब रिहा हो गए हैं तो उनकी की मां बेहद आभारी महसूस कर रही हैं।

  • May 1, 2023 2:06 PM

    GHKKPM: 'गुम है' से आया बड़ा अपडेट, अपने रोल से नाखुश होकर लीड एक्ट्रेस ने शो छोड़ने का बना लिया पक्का मन

    Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin Latest Update: स्टार प्लस का मशहूर शो 'गुम है किसी के प्यार में' में इन दिनों काफी दिलचस्प मोड़ चल रहा है। शो में सई ने सत्या से शादी कर ली है और विराट का दिल टूट चुका है और अब उसके लिए सई से मिलने की सारी उम्मीदें खत्म हो चुकी हैं। लेकिन इस बीच एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। पाखी का रोल निभाने वाली ऐश्वर्या शर्मा को लेकर खबर है कि वो जल्द ही ये शो छोड़ सकती हैं क्योंकि उन्हें अपना रोल पसंद नहीं आ रहा है। पहले तो इन बातों पर कयास लगाए जा रहे थे लेकिन फिर ऐश्वर्या शर्मा ने खुद मुहर लगा दी है, उन्होंने कन्फर्म कर दिया है कि वो जल्द ही ये शो छोड़ देंगी।

  • May 1, 2023 1:30 PM

    Urfi Javed ने अब बालों से ढंके अपने जरूरी अंग, टॉपलेस होकर दिखाया अपना बेधड़क अंदाज

    Urfi Javed New Look: उर्फी जावेद आए दिन अपने किसी ना किसी लुक से लोगों के दिलों में छूरियां चलाती ही रहती हैं। उनका लेटेस्ट लुक लोगों के दिलों की धड़कनों को बढ़ा देता है और एक बार फिर से उर्फी ने अपने नए लुक से लोगों को चौंका दिया है। उन्होंने इस बार ऐसी चीज का सहारा लिया है कि आपके होश उड़ जाएंगे।

  • May 1, 2023 1:14 PM

    Anushka Sharma के जन्मदिन पर Virat Kohli ने पोस्ट की बोल्ड तस्वीरें

    अनुष्का शर्मा के लिए आज का दिन काफी खास है, क्योंकि आज 1 मई है और आज ही के दिन 35 साल पहले अनुष्का शर्मा का जन्म हुआ था। जन्मदिन को लेकर उनके फैंस काफी खुश हैं और सोशल मीडिया पर लगातार अपना प्यार लुटा रहे हैं। हालांकि इन सबके बीच एक स्पेशल पोस्ट भी वायरल हो रहा है को उनके पति देव विराट कोहली का है। अनुष्का शर्मा के लविंग हसबैंट विराट ने इंस्टाग्राम पर अभिनेत्री की कुछ प्यारी और बोल्ड तस्वीरें साझा कीं।

  • May 1, 2023 12:42 PM

    आर्यन खान ने चुराई नजरें लेकिन अनन्या को एक टक देखते रह गए आदित्य रॉय कपूर

    आर्यन खान का अनन्या पांडे को नजरअंदाज करने के पीछे का रहस्य जारी है हाल ही में एक वायरल वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि आर्यन ड्रीम गर्ल 2 की एक्ट्रेस से नजरें मिलाने से बचते हैं, जो कभी उनकी दोस्त थीं। एक जमाने में कइयों को लगा कि ड्रग मामले के बाद उनके समीकरण बदल गए हैं। NMACC इवेंट में, आर्यन अनन्या को अनदेखा करते नजर आए। हाल के इस नए वीडियो में आर्यन और अनन्या पांडे को उसी कार्यक्रम में भाग लेते हुए दिखाया गया है, जहां वह अनन्या को इग्नोर कर रहे हैं लेकिन दूसरी तरफ आदित्य रॉय कपूर की नजर अनन्या पांडे से हट नहीं रही है।

  • May 1, 2023 11:46 AM

    Karan Johar: सोशल मीडिया पर लंबी चौड़ी पोस्ट साझा करके करण जौहर ने दुश्मनों को दिया ज्ञान

    Karan Johar: फिल्ममेकर करण जौहर हमेशा ही किसी ना किसी बात और बयान को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं, सोशल मीडिया पर भी करण काफी एक्टिव रहते हैं तो कुछ ना कुछ शेयर करते रहते हैं। हाल ही में करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम पर लंबी चौड़ी बात लिखकर एक पोस्ट साझा की और दूसरों को ज्ञान दिया है।

  • May 1, 2023 11:18 AM

    कुछ इस तरह बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने मनाई शादी की सातवीं सालगिरह

    बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर की शादी को पूरे सात साल हो गए हैं। यह कपल फिल्म 'अलोन' के सेट पर मिला था और फिर इसी फिल्म में दोनों के बीच दोस्ती की शुरुआत हुई और फिर ये दोस्ती प्यार में तब्दील हो गई। करण सिंह ग्रोवर की बिपाशा के साथ तीसरी शादी है और दोनों इस शादी में काफी खुश नजर आते हैं। बिपाशा बसु हाल ही में मां बनी हैं और उन्होंने अपनी बेटी का नाम देवी रखा है।

  • May 1, 2023 10:28 AM

    सलमान को मिली धमकी तो कंगना ने कहा देश अब सुरक्षित हाथों में है

    अभिनेता कंगना रनौत ने रविवार को सलमान खान को जान से मारने की धमकी मिलने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के सुरक्षित हाथों में है और इसलिए सुरक्षा को लेकर डरने की कोई बात नहीं है।

  • May 1, 2023 9:48 AM

    Krishna Shroff: टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा ने बिना पैंट के पहने कपड़े, फोटोज वायरल, लोगों ने दिया अजीब रियक्शन

    Krishna Shroff: बॉलीवुड एक्टर जैकी श्रॉफ के दोनों बच्चे टाइगर श्रॉफ और कृष्णा श्रॉफ अपनी फिटनेस लिए जाने जाते हैं, दोनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और इसीलिए दोनों के आए दिन फोटोज और वीडियो वायरल होते रहते हैं। ऐसे में हाल ही में टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ ने कुछ वोल्ड तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की जिनको लेकर ट्रोल किया जा रहा है।

    Krishna Shroff: टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा ने बिना पैंट के पहने कपड़े, फोटोज वायरल, लोगों ने दिया अजीब रियक्शन
  • May 1, 2023 8:49 AM

    Priyanka Chopra: दुनिया भर में छाई प्रियंका चोपड़ा की सीरीज 'सिटाडेल', बना दिया रिकॉर्ड

    Priyanka Chopra: बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपने नाम का सिक्का जमाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी हॉलीवुड वेब सीरीज सिटाडेल को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर यह सीरीज दस्तक दे चुकी है। इस सीरीज ने स्ट्रीम होते ही एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। प्रियंका चोपड़ा की 'सिटाडेल' दुनियाभर में मोस्टर पॉपुलर सीरीज की लिस्ट में टॉप पर है, ऑडियंस से इस सीरीज को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।

    Priyanka Chopra: दुनिया भर में छाई प्रियंका चोपड़ा की सीरीज 'सिटाडेल', बना दिया रिकॉर्ड
  • May 1, 2023 8:03 AM

    Salman Khan:'इंडिया मे थोड़ा प्रॉब्लम है...' जान से मारने की धमकी पर पहली बार सलमान खान ने किया रिएक्ट, कहा कुछ ऐसा

    Salman Khan on Death Threats: सलमान खान लगातार किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में रहते हैं। पिछले कुछ दिनों से सलमान खान अपनी फिल्म 'किसी का भाई किसी का जान' की वजह से खबरों में छाए हुए थे। वहीं, लॉरेंस विश्नोई गैंग से जान से मारने की धमकी मिलने के बाद सलमान खान के फैंस भी काफी चिंतित हो गए थे। लेकिन, सरकार ने उनकी सुरक्षा बढ़ा दी है।

  • May 1, 2023 7:21 AM

    Anushka Sharma Birthday: सफल एक्ट्रेस के साथ फिल्म प्रोड्यूसर भी हैं अनुष्का शर्मा, जानिए नेटवर्थ

    Anushka Sharma Birthday: आज अपना 35वां जन्मदिन मनाने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने सुपरस्टार शाहरुख खान की फिल्म रब ने बना दी जोड़ी से उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी। इसमें उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया गया था, अपनी पहली ही फिल्म से उन्होंने लोगों के दिल में जगह बना ली थी। आज हम बता रहे हैं कितनी है उनकी नेटवर्थ के बारें कुछ खास बातें, एक्ट्रेस की कुल नेटवर्थ की बात करें तो उनके पास कुल 256 करोड़ रुपये है जो कि सफलता की निशानी हैं।

    Anushka Sharma Birthday: सफल एक्ट्रेस के साथ फिल्म प्रोड्यूसर भी हैं अनुष्का शर्मा, जानिए नेटवर्थ
  • May 1, 2023 6:46 AM

    Aryan Khan: शाहरुख के बेटे आर्यन खान के ब्रांड के कपड़े पहनना नहीं है आसान, कीमत जानकर सबके उड़े होश

    Aryan Khan: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान तो हमेशा ही सुर्खियों में रहते ही हैं लेकिन आज कल शाहरुख के बच्चे सुहाना और आर्यन भी खबरों में लगातार बने हुए हैं। फिलहाल तो शाहरुख अपने बच्चों की करियर बनाने में मदद कर रहे हैं, ऐसे में शाहरुख ने अपने बेटे आर्यन के साथ मिलकर उनका एक नया कपड़ो को ब्रांड खुलबाया है जिसमें कपड़े इतने महंगे कि आम आदमी को खरीद नहीं सकता है।

    Aryan Khan: शाहरुख के बेटे आर्यन खान के ब्रांड के कपड़े पहनना नहीं है आसान, कीमत जानकर सबके उड़े होश
  • May 1, 2023 6:27 AM

    Kangana Ranaut: पैपराजी की फिर से क्लास लेती नजर आई कंगना रनौत, बताया समझदार लोगों को उनसे डरना जरुरी है

    Kangana Ranaut: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत अक्सर बेबाक बयानों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। साथ ही, वह पैपराजी के साथ भी काफी अच्छे रिश्ते रखती हैं। हाल ही में कंगना एक बार फिर से एयरपोर्ट पर नजर आईं। इस दौरान बातचीत के बीच में पैपराजी ने उनसे कहा कि हमें आपसे डर लगता है बात करने में। इस पर कंगना ने तुरंत जवाब देते हुए कहा कि लगना ही चाहिए। अगर, आप समझदार हैं तो आपको बिल्कुल डर लगना चाहिए। इसके बाद वह हंसते हुए एयरपोर्ट के अंदर चली गईं।

    Kangana Ranaut: पैपराजी की फिर से क्लास लेती नजर आई कंगना रनौत, बताया समझदार लोगों को उनसे डरना जरुरी है
  • May 1, 2023 6:16 AM

    Met Gala 2023: कौन रहा है होस्ट और कहां देख सकते हैं आप पूरा इवेंट, जानिए 'मेट गाला' के बारें में पूरी डिटेल

    Meta Gala 2023: फैशन की दुनिया का सबसे बड़ा इवेंट होता है मेट गाला, जिस पर हर किसी की नजरें टिकी होती हैं। इस बार के इस फैशन इवेंट को लेकर गिनती शुरु हो गई हैं और फैंस से लेकर सितारों तक की धड़कनें तेज हो गई हैं क्योंकि कुछ ही देर में मेट गाला शुरु हो रहा है। तो हम आपको आज बताते हैं इस इवेंट से जुड़ी खास जानकारी, जैसे कौन इस फैशन इवेंट को होस्ट कर रहा है और आप इसको कहां देख सकते हैं।

    Met Gala 2023: कौन रहा है होस्ट और कहां देख सकते हैं आप पूरा इवेंट, जानिए 'मेट गाला' के बारें में पूरी डिटेल

More from Filmibeat

Read more about: ent live updates met gala 2023
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X