Met Gala 2023: फैशन इवेंट में नताशा पूनावाला ने पहनी ऐसी ड्रेस, देखने वाले भी हो गए हैरान, आप भी देखिए तस्वीरे

Met Gala 2023: दुनिया में सबसे ज्यादा चर्चित और पसंद किया जाने वाले फैशन इवेंट आज है, इसमें कई सारे सितारों अलग और अनोखे अंदाज में पहुंचकर जलवा दिखा रहे हैं। ऐसे में इस फैशन इवेंट का हिस्सा बनने वाली नताशा पूनावाला भी लगातार सुर्खियों में छाई हुई है, नताशा की मेट गाला वाले लुक की तस्वीरें सामने आ गई हैं, इन तस्वीरों को देखकर आप अंदाजा भी नहीं सकते उस तरह का लुक उन्होंने चुना है अपने लिए।
बैसे बता दे कि आलिया, प्रियंका और ईशा अंबानी के बाद इस साल शिरकत करने वाली देसी लड़कियों में नताशा पूनावाला भी थीं, जिन्होंने मिरर किए हुए शिआपरेली गाउन में अपने शानदार अंदाज को दिखाया और हर किसी को अपने लुक के बारें में बात करने पर मजबूर किया।
ऐसा पहली बार नहीं है कि नताशा पूनावाला का लुक चर्चा का विषय बना हो, क्योंकि इससे पहले जब जब नताशा मेट गाला का हिस्सा बनी है हमेशा ही लाइमलाइट में रही हैं। खैर इस बार मेट गाला 2023 में नताशा पूनावाला ने जो अपना स्टाइलिश लुक रखा उसकी तस्वीरें तेजी से इंटरनेट पर धमाल मचा रही हैं।
नताशा पूनावाला अब मेट गाला की दिग्गज बन गई हैं - यह उनका चौथा साल है। पिछले साल, उसने सब्यसाची साड़ी में एक शानदार उपस्थिति दर्ज की, जिसमें सोने का ब्रेस्टप्लेट जैसा कोर्सेट था, जो उसके सिर को ढकने के लिए ऊपर उठा था। हर तरफ नताशा के लुक की चर्चा हुई थी, फैंस से लेकर सेलेब्स तक ने उनके लुक की तारीफ की थी।
मेट गाला को लेकर बात करें तो, न्यूयॉर्क के मेट्रोपॉलिटन म्यूज़ियम ऑफ़ आर्ट में आयोजित फैशन इवेंट मेट गाला दुनिया भर का सबसे ज्यादा चर्चित इवेंट हैं। इसमें कई सारे सेलेब्स भाग लेते है, जिसमें बॉलीवुड की हस्तियां भी शामिल होती हैं। फैशन इवेंट मेट गाला 2023 की थीम - कार्ल लेगरफेल्ड: ए लाइन ऑफ ब्यूटी - दिवंगत फैशन किंवदंती के सम्मान में रखी गई है।


Click it and Unblock the Notifications












