Met Gala 2023: जानिए क्या है इस बार 'मेट गाला' का थीम और कौन कौन सितारें इसमें होने वाले हैं शामिल

Met Gala 2023: मेट गाला 2023 की गिनती शुरु हो गई है और फैंस से लेकर सितारों तक हर कोई इसको लेकर उत्साहित है सब अपनी अपनी तैयारी कर रहे हैं। जाहिर है कि मेट गाला दुनिया भर का सबसे चर्चित और बड़ा फैशन इवेंट हैं, इसमें कई सारे सितारें शामिल होते हैं। इस बार मेट गाला का थीम अलग है और कई सारे ऐसे सितारें भी जो इसमें पहली बार शामिल होने जा रहे हैं।
इस बार मेट गाला 1 मई से शुरु होने जा रहा है। दुनिया भर के सितारों के साथ साथ इस बार कई सारी बॉलीवुड हस्तियां भी इसमें नजर आने वाली है। वहीं हाल ही में इस फैशन इवेंट को लेकर खबर आई है कि इस बार मेन्यू थोड़ा अजीब होगा और बिना प्याज लहसून के खाना सर्व किया जाएगा।
जाहिर है कि हर बार मेट गाला का एक थीम होता है जिसमें सितारें उसी थीम के हिसाब से कपड़े पहनते हैं और इस बार भी एक अलग थीम रखा गया है। इस साल, मेट गाला फैशन डिजाइनर कार्ल लेगरफेल्ड को सम्मानित करेगा, जिनकी 2019 में मृत्यु हो गई थी, इसी के अनुसार 'कार्ल लेगरफेल्ड: ए लाइन ऑफ ब्यूटी' की थीम रखी गई हैं।
मेट गाला की गेस्ट लिस्ट को बहुत ही टॉप सीक्रेट रखा जाता है, रेड कार्पेट खुलने के बाद ही सेलेब्रिटी अपनी उपस्थिति की घोषणा करने के लिए आते है। हालांकि अब खबर आई है कि रिहाना, लेडी गागा, किम कार्दशियन, प्रियंका चोपड़ा, बिली पोर्टर और बेयॉन्से जैसे स्टार्स इस बार इसमें शामिल होगें परंतु रिपोर्ट की मानें तो इस किम कार्दशियन को इसमें नहीं बुलाया गया है।
आपको बता दे कि इस बार यह इवेंट 1 मई को न्यूयॉर्क में होना है और आप इसे लाइव देख सकते हैं, भारत में Vogue की वेबसाइट पर लाइवस्ट्रीम मंगलवार (2 मई) सुबह करीब 4 बजे शुरू होगी। खैर एक औ खास बात यह है कि इस बार इस फैशन इवेंट में बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट भी डेब्यू करने वाली हैं।


Click it and Unblock the Notifications
