Met Gala 2023: क्या सचमुच मेट गाला के रेड कार्पेट पर जेसन डेरुलो सीढ़ियों से लुढ़क गए, जानें असल सच!

met gala

Met Gala 2023: अमेरिकन सिंगर जेसन डेरुलो (Jason Derulo) की एक फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है जिसमें वे रेड कार्पेट पर सीढ़ियों से गिरते नजर आए। ऐसा माना जा रहा है मेट गाला 2023 इवेंट में शिरकत करने के दौरान वे रेड कार्पेट से फिसल गए। जानिए सच क्या है!

अमेरिकन सिंगर जेसन की जो तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है उसे लेकर खूब मीम भी बन रहे हैं। यहां तक की अफवाहें और चुटकुले भी इस तस्वीर को लेकर खूब वायरल हो रहे हैं। लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें, जेसन डेरुलो ने इस साल ना तो
Met Gala 2023 इवेंट में भाग लिया और ना ही इस साल वे मेट गाला में सीढ़ियों से नहीं गिरे। ये सिर्फ अफवाह हैं।

यह मजाक पहली बार 2015 में शुरू हुआ जब इंटरनेट पर किसी ने बेतरतीब ढंग से फैसला किया कि सफेद सूट में यह मिस्ट्री मैन जेसन की तरह दिखता है और उसने ट्वीट किया कि वह उस साल के मेट गाला के कदमों से गिर गया। जब यह पहली बार सामने आया, तो जेसन ने खुद ट्वीट किया कि वह वहां नहीं था और वह वास्तव में एलए में रिहर्सल में था। हालांकि 2018 में भी मेट गाला में ये फोटो खूब वायरल हुई थी।

रही बात इस तस्वीर की तो ये तस्वीर भी जेसन डेरुलो की नहीं है। ये फोटो सबसे पहले 2015 में मेट गाला इवेंट के दौरान एक सस्पेंड अकाउंट @dashausofjack के एक ट्वीट के साथ वायरल हुई थी, जिसमें दावा किया गया था कि जेसन डेरुलो मेट गाला में गिर पड़े। इसके बाद जेसन ने खुद इसका जवाब दिया था और दावे का खंडन किया और सभी को बताया कि वे वास्तव में एलए में रिहर्सल कर रहे थे।

तो, वास्तव में मेट गाला में सीढ़ियों से कौन गिर गया? कोई नहीं! मीम के लिए उपयोग की जाने वाली ये तस्वीर वास्तव में फ्रांस में 2011 के कान फिल्म महोत्सव से है, जहां एक अनजान व्यक्ति ने इवेंट को खराब करने की कोशिश की थी और इस दौरान वो सीढ़ियों से गिर गया था। एक बार फिर से इस साल Met Gala 2023 में यही फोटो मीम वायरल हो रही है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X