Met Gala: प्रियंका चोपड़ा का 204 करोड़ का हार भी फीका है दुआ लीपा के सामने, पहना 245 करोड़ का हार!

dwdw

Met Gala 2023: मेट गाला 2023 इवेंट में इस साल एक से बढ़कर एक हैरान और दंग कर देने वाली बातें सामने आ रही हैं। अभी चर्चाएं थी कि प्रियंका चोपड़ा ने न्यूयॉर्क सिटी में आयोजित हुए दुनिया के सबसे बड़े फैशन इवेंट मेट गाला 2023 में 25 मिलियन डॉलर यानी 204 करोड़ का नेकलेस पहना था।

प्रियंका चोपड़ा को मात देते हुए इंग्लिश और अल्बेनियन सिंगर और सॉन्ग राइटर दुआ लीपा के बारे में ऐसी खबरें आ रही है कि उन्होंने दुनिया के सबसे नायाब हीरे से जड़े नेकलेस को पहना था जिसकी कीमत लगभग 245 करोड़ है।

वोग वेबसाइट के में छपी खबर के मुताबिक, Met Gala 2023 इंवेंट का को-होस्ट दुआ लीपा का नेकलेस 100 कैरेट का है। खबरों के मुताबिक, dua lipa जब मेट गाला के रेड कार्पेट पर पहुंची तो सबकी निगाहें उन्हीं के ऊपर थीं। वे किसी प्रिंसेस से कम नहीं लग रही थी। इस दौरान उन्होंने मेट्रोपॉलिटन म्यूज़ियम ऑफ़ आर्ट की नई एक्सबिशन "कार्ल लेगरफेल्ड: ए लाइन ऑफ़ ब्यूटी" का सम्मान करते हुए ग्लैमरस लुक अपनाया और इस लुक से उन्होंने किसी को निश्चिततौर पर निराश नहीं किया।

दुआ लीपा ने Chanel का सफ़ेद और काले रंग का ट्वीड बॉलगाउन पहना था। ये वहीं डिजाइन है जिसे क्लाउडिया शिफ़र ने फॉल 1992 के couture collection के लिए पहना था। लेकिन दुआ लीपा की एक्सेसरीज डायमंड नेकलेस को जिसने भी देखा उसका मुंह खुला का खुला रह गया।

क्या आप जानते हैं दुआ लीपा के इस नेकलेस के पीछे एक बेहद इंटरेस्टिंग स्टोरी भी है। मेट गाला 2023 इवेंट की रात दुआ लीपा पहली ऐसी स्टार बन गई जिन्होंने टिफ़नी एंड कंपनी के नए लेजेंडरी सफेद हीरे को पहना। इस नेकलेस पर लेबल का सफेद लुसिडा स्टार के डायमंड को सजाया गया है। ये लेजेंडरी डायमंड 100 कैरेट का है।

लेबल के अनुसार, नया लेजेंडरी सफेद हीरा डी-कलर्ड है, जिसमें 82 फैसट फीचर हैं और इसे बोत्सवाना से प्राप्त किया गया है। ऑरिजनल 128.54 कैरेट यैलो टिफ़नी हीरा 1977 में दक्षिण अफ्रीका की किम्बरली हीरे की खदानों में पाया गया था और यह तब से टिफ़नी के सबसे फेमस हीरे में से एक बन गया। (2019 में, इसका मूल्य 30 मिलियन डॉलर यानी 3 करोड़ डॉलर या 245 करोड़ 55 लाख से अधिक होने का अनुमान लगाया गया था)।

दुनियाभर में अब तक सिर्फ 4 महिलाओं ने ऑरिजिनल टिफनी डायमंड पहना है। सोशलाइट मैरी व्हाइटहाउस (Mary Whitehouse), 1957 में ज्वैलरी कंपनी के लिए एक बॉल में इसे पहनने वाली पहली महिला थीं। उनके बाद ऑड्रे हेपबर्न (Audrey Hepburn) थीं, जिन्होंने 1961 में टिफ़नी के नाश्ते के प्रचार शॉट्स के लिए हीरा पहना था; 2019 अकादमी अवार्ड्स में लेडी गागा (Lady gaga) और 2021 टिफ़नी एंड कंपनी कैंपेन में बेयोंसे (Beyoncé) ने।

अब दुनियाभर में फेमस नेकलेस पर अपने नए, अपडेटेड लुक के साथ, लीपा ने मेट गाला 2023 में अब अपने खुद के फैशन से इतिहास बनाया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X