Met Gala 2023: रेड कार्पेट पर कपड़े उतारने लगी ये हसीना, अब वायरल हो रही तस्वीरें

met gala

Met Gala 2023: फैशन का ऑस्कर कहा जाने वाला मेट गाला का हर साल लोगों को बेसब्री से इंतजार रहता है। दुनिया भर के सेलेब्स मेट गाला में भाग लेते हैं और रेड कार्पेट पर हुस्न का जलवा बिखेरते नजर आते हैं। इस साल भी मेट गाला में कई सेलिब्रिटीज ने शिरकत की। सभी स्टार्स का अलग-अलग अंदाज देखने को मिला। लेकिन, सबसे अधिक ध्यान अमेरिकी सिंगर जैनेल मोने ने खींचा।

जैनेल मोने ने सफेद और काले टू पीस आउटफिट में रेड कार्पेट पर कदम रखा। उन्होंने ओवर साइज जैकेट पहन रखा था। लेकिन, रेड कार्पेट पर कदम रखते ही उन्होंने पहले अपने जैकेट को उतारा और इस दौरान हर कोई बस उन्हें ही देखता रह गया। जैनेल मोने ने ट्रांसपेरेंट हुप स्कर्ट पहन रखी थी।

इसके अलावा ब्लैक सीक्वीन बिकिनी में जब उन्होंने अपना पूरा लुक दिखाया तो हर किसी की नजरें उनपर ही ठहर गई। 37 वर्षीय जैनेल ने अपने आउटफिट के साथ चंकी सफेद बूट पहना था। साथ ही उन्होंने बिल्ली के आकार का हैंडबैग लिया था। 'मेक मी फील' परफॉर्मर का यह लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उनकी वीडियोज और तस्वीरों को यूजर्स पसंद कर रहे हैं।

बता दें कि, इस साल मेट गाला 2023 में पहली बार अभिनेत्री आलिया भट्ट भी नजर आईं। सफेद गाउन में आलिया भट्ट बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वहीं, प्रियंका चोपड़ा हर साल की तरह इस साल भी मेट गाला में शामिल हुईं। उन्होंने ब्लैक एंड हाई स्लिट गाउन में अपने पति निक जोनास के साथ पोज दिया। प्रियंका चोपड़ा इस समय अपनी सीरीज 'सिटाडेल' की वजह से चर्चा में हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X