Met Gala 2023: तो क्या आलिया भट्ट की हॉलीवुड एंट्री से डर गईं दीपिका पादुकोण? जलन के मारे शेयर कीं ऐसी तस्वीरे

deepalia

Met Gala 2023 Updates: मेट गाला 2023 की शुरुआत हो चुकी है और इस शानदार रेड कार्पेट पर भारतीय हसीनाओं ने अपने हुस्न का परचम लहरा दिया है। मेट गाला 2023 में आलिया भट्ट ने अपना डेब्यू किया है और डेब्यू लुक के लिए आलिया ने खूबसूरत व्हाइट कलर का गाउन चुना है।

दीपिका पादुकोण का पोस्ट
जब से इस साल मेट गाला को लेकर खबर सामने आ रही है, तभी से फैंस आलिया भट्ट की एक झलक पाने को बेकरार हैं। आलिया के हॉलीवुड के लिए निकलने से लेकर रेड कार्पेट पर अपनी खूबसूरती फैलाने तक उनका हर फैन उनके बारे में हर छोटी-मोटी जानकारी पाना चाहता है। लेकिन आलिया के डेब्यू से पहले ना जाने दीपिका पादुकोण को क्या हो गया कि उन्होंने अपनी ऑस्कर की फोटोज शेयर कर दीं और अपनी उपलब्धियों को गिनाने लगीं। जी हां, दीपिका पादुकोण ने आलिया के मेट गाला लुक से कुछ घंटे पहले सोशल मीडिया पर अपनी कुछ फोटोज डालीं, जिसमें वो ऑस्कर के लिए तैयारी करती हुई नजर आ रही हैं। वो स्टेज के पीछे डॉयलॉग्स पर काम करती नजर आ रही हैं।

लोगों ने किया ट्रोल
दीपिका पादुकोण के इस पोस्ट के बाद कई फैंस ने उन पर सवाल उठा दिए। एक यूजर ने लिखा कि आप आलिया भट्ट के मेट गाला डेब्यू से तुरंत पहले ऑस्कर की फोटोज क्यों डाल रही हैं? एक यूजर ने लिखा कि ये फोटोज आपने पहले क्यों नहीं पोस्ट कीं? आलिया भट्ट के मेट गाला लुक से पहले ही क्यों पोस्ट की? एक यूजर ने तो यह तक कह दिया कि मैं दीपिका की इनसिक्योरिटी से हैरान हूं।

आलिया भट्ट की एंट्री
आपकी जानकारी के लिए बता दें, मेट गाला 2023 के रेड कार्पेट पर बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट पहुंची चुकी हैं, और हर किसी अपनी कातिल अदाओं से दीवाना बनानें में कामयाब होने वाली आलिया ने इस बार भी अपनी खुबसूरती के जलवे दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। मेट गाला में आलिया ने व्हाइट कलर का बेहद ही प्यारा गाउन पहना है, जिसमें वह किसी राजकुमारी से कम नहीं लग रही हैं। रेड कार्पेट से आलिया भट्ट के कुछ फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जो कि बेहद ही शानदार हैं। आलिया इस वायरल वीडियो और फोटोज में बला की खूबसूरत लग रही हैं, हर कोई आलिया के इस व्हाइट कलर के गाउन लुक को काफी पसंद कर रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X