Met Gala 2023: सामने आई आलिया भट्ट की ड्रेस की फोटो, खास डिजाइनर के कपड़े पहन मेट गाला में दिखेंगी एक्ट्रेस

Met Gala 2023: मेट गाला एक ऐसा फैशन इवेंट हैं जिसको लेकर हर कोई उत्साहित होता है फिर चाहें बॉलीवुड सितारें हो या फिर हॉलीवुड सेलेब्स हो और चाहे फिर फैंस हो। इस इवेंट की चर्चा हर तरफ होती है, इस बार भी इसको लेकर कई सारी चीजें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। खैर इस बार 1 मई को होने वाले इस फैशन इवेंट में बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट डेब्यू कर रही हैं तो इसीलिए बॉलीवुड फैंस काफी खुश हैं। और अब आलिया की ड्रेस को लेकर भी जानकारी सामने आ गई है।
पहले तो आपको बता दे कि आलिया इस इवेंट में शामिल होने के लिए घर पर अपनी छोटी सी बच्ची राहा कपूर को पति रणबीर के भरोसे छोड़ न्यूयॉर्क पहुंच चुकी हैं। और अब फैंस आलिया भट्ट को मेट गाला के रेड कार्पेंट पर देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
अब हम आपको बताते है आलिया की ड्रेस के बारें में खास बात, क्योंकि रणबीर कपूर की पत्नी और बॉलीवुड की सफल एक्ट्रेस आलिया भट्ट इस फैशन इवेंट में जानें मानें डिजाइनर प्रबल गुरुंग का डिजाइन किया हुआ शानदार आउटफिट पहनने वाली हैं। जो कि अपने आप में ही खास बात हैं।
हाल ही में आलिया के साथ प्रबल की फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं जो कि प्रबल के स्टूडियो ने ही ट्विटर पर शेयर की थी। इस फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन पर साफ साफ लिखा था, आज रात का इंतजार है। साथ में आलिया और मेट गाला को टैग किया गया था।
Can't wait for tonight!!!!@aliaa08 #MetGala #AliaBhatt pic.twitter.com/nqQtiOOYGA
— Prabal Gurung (@prabalgurung) May 1, 2023
इसी के साथ साथ प्रबल ने फैंस की उत्सुकता देखते हुए आलिया भट्ट की ड्रेस की पहली फोटो की झलक भी इंस्टग्राम के जारिए से फैंस के लिए साझा की हैं। इसमें देखा जा सकता है कि इस खास फैशन इवेंट पर पहनने के लिए आलिया की शानदार मोतियो से बनी ड्रेस तैयार हो गई है।
खैर अब फैंस को तो आलिया भट्ट की एक झलक पाने का इंतजार है, हर कोई उनको देखना चाहता है। गौरतलब है कि आलिया के साथ साथ प्रियंका चोपड़ा भी इस इवेंट का हिस्सा बनेंगी, उनके लिए भी फैंस काफी खुश है, प्रियंका तो पहले भी कई बार इस इवेंट में जा चुकी हैं।
फैशन की दुनिया का सबसे बड़ा इवेंट होता है मेट गाला, जिस पर हर किसी की नजरें टिकी होती हैं। इस बार के इस फैशन इवेंट को लेकर गिनती शुरु हो गई हैं और फैंस से लेकर सितारों तक की धड़कनें तेज हो गई हैं क्योंकि कुछ ही देर में मेट गाला शुरु हो रहा है।


Click it and Unblock the Notifications
