Met Gala 2023: छोटी सी बच्ची को पति रणबीर कपूर के भरोसे छोड़ मेट गाला में डेब्यू के लिए आलिया हुई रवाना

Met Gala 2023: मेट गाला एक ऐसा फैशन इवेंट हैं जिसकी चर्चा देश और दुनिया में हर जगह देखने को मिल जाती है, और साथ ही इस फैशन इवेंट को लेकर फैंस से लेकर बड़े से बड़े सितारों तक हर कोई उत्साहित रहता है। ऐसे में इस बार तो बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट भी मेट गाला में डेब्यू को लेकर चर्चा में बनी हुई है। छोटी सी बेटी और पति को छोड़कर आलिया मेट गाला के लिए रवाना हो चुकी हैं।
गौरतलब है कि, मेट गाना फैशन कैलेंडर में सबसे ज्यादा चर्चित और सुर्खियों में रहने वाला इवेंट है, इसको लेकर हर बार ही फैंस से लेकर सेलेब्स तक के बीच में एक अलग ही नशा देखने को मिलता है। लेकिन बहुत ही किस्मत वाले होते हैं वह सितारें जिनको इस फैशन इवेंट में जाने का मौका मिलता है।
इस साल मेट गाला 1 मई से शुरु हो रहा है और बॉलीवुड में भी इसको लेकर हलचल देखने को मिल रही है। इस बार प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादूकोण के अलावा हाल ही में मां बनी आलिया भट्ट को भी इसमें जाने का मौका मिल गया है।
जाहिर है कि, मेट गाला का काउंटडाउन शुरू हो गया है। मेट गाला इस बार सोमवार यानी 1 मई, 2023 को न्यूयॉर्क शहर के मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में होने वाला है। इसको लेकर सोशल मीडिया पर ट्रेंड भी शुरु हो गया है और हर तरफ इसका ही शोर है, फैंस अपनी पंसदीदा स्टार को देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
इसके साथ ही खास बात यह है कि इस बार मेट गाला इवेंट में हाल ही मां बनी बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट पहली बार हिस्सा लेने जा रही हैं। वहीं, मेट गाला के हिस्सा लेने के लिए वह रवाना हो गई हैं।
एक्ट्रेस को शनिवार सुबह एयरपोर्ट पर स्पॉट भी किया गया है। यह हर एक हिंदूस्तानी के लिए गर्व की बात हैं, जाहिर है कि आलिया इस वक्त अपना सिक्का हर तरफ जमा रही हैं और फैंस उनको काफी पसंद भी कर रहे हैं।
आलिया मेट गाला के लिए अकेली निकल चुकी हैं और अब बेटी राहा का पूरा ध्यान पापा रणबीर कपूर को रखना है। यानी इस बार प्रियंका चोपड़ा के अलावा आलिया भट्ट भी इस मशहूर फैशन इवेंट की रौनक बनी नजर आएंगी।


Click it and Unblock the Notifications

