Met Gala 2023: प्रियंका और दीपिका के बाद ये हसीना भी मेट गाला में बरपाएगी कहर? हाल ही में बनी है मां!

Met Gala 2023

Met Gala 2023: मेट गाना फैशन कैलेंडर में सबसे ज्यादा चर्चित और सुर्खियों में रहने वाला इवेंट है, इसको लेकर हर बार ही फैंस से लेकर सेलेब्स तक के बीच में एक अलग ही नशा देखने को मिलता है। लेकिन बहुत ही किस्मत वाले होते हैं वह सितारें जिनको इस फैशन इवेंट में जाने का मौका मिलता है। इस साल मेट गाला 1 मई से शुरु हो रहा है और बॉलीवुड में भी इसको लेकर हलचल देखने को मिल रही है। इस बार प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादूकोण के अलावा हाल ही में मां बनी आलिया भट्ट को भी इसमें जाने का मौका मिल गया है।

जाहिर है कि, मेट गाला का काउंटडाउन शुरू हो गया है। मेट गाला इस बार सोमवार यानी 1 मई, 2023 को न्यूयॉर्क शहर के मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में होने वाला है। इसको लेकर सोशल मीडिया पर ट्रेंड भी शुरु हो गया है और हर तरफ इसका ही शोर है, फैंस अपनी पंसदीदा स्टार को देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

गौरतलब है कि मेट गाला फैशन का सबसे बड़ा नाइट आउट कहलाने वाले इस अवॉर्ड शो के रेड कार्पेट पर अजीबो-गरीब लुक देखने को मिलता है। कई बार तो कितने सितारों को अपने लुक के लिए ट्रोल भी होना पड़ता है परंतु कितनी बार दर्शक सितारों के लुक को पसंद भी करते हैं।

इसके साथ ही खास बात यह है कि इस बार मेट गाला इवेंट में हाल ही मां बनी बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट पहली बार हिस्सा लेने जा रही हैं। वहीं, मेट गाला के हिस्सा लेने के लिए वह आज यानी शनिवार को रवाना हो गई हैं।

एक्ट्रेस को शनिवार सुबह एयरपोर्ट पर स्पॉट भी किया गया है। यह हर एक हिंदूस्तानी के लिए गर्व की बात हैं, जाहिर है कि आलिया इस वक्त अपना सिक्का हर तरफ जमा रही हैं और फैंस उनको काफी पसंद भी कर रहे हैं।

इसके साथ ही हम आपको बता दे कि, मेट गाला में डेब्यू को लेकर आलिया काफी सुर्खियों में बनीं हैं। इस इवेंट के आउटफिट के लिए उन्होंने मशहूर डिजाइनर प्रबल गुरुंग को चुना है। आलिया के साथ उनके पति रणबीर कपूर भी इसको लेकर काफी उत्साहित हैं।

इस इवेंट में आलिया के अलावा प्रियंका चोपड़ा और ईशा अंबानी भी हिस्सा लेने वाली है। मेट गाला में फैशन और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़े लोग शामिल होंगे। खैर अब देखना होगी आलिया, प्रियंका और ईशा अंबानी अपने अपने लुक से दर्शकों को कितना दीवाना बना पाते हैं।

Read more about: met gala 2023 met gala alia bhatt
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X