मेट गाला 2021: मॉडल ने जीभ दिखाकर आर्मपिट हेयर किए फ्लॉन्ट, दुनियाभर में बोल्ड तस्वीरें वायरल

By Filmibeat Desk

मेट गाला 2021 की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। किसी का लुक फैंस को पसंद आया तो कुछ का लुक ट्रोलर्स के हत्थे चढ़ा। ऐसे ही हॉलीवुड की पॉप सिंगर मैडोना की बेटी लौर्डेस लियॉन मेट गाला के रेड कारपेट पर छाई रहीं। मेट गाला के रेड कारपेट पर लौर्डेस लियॉन का डेब्यू था, पहली ही बार में वह दुनियाभर में अपने अलग अंदाज और बोल्ड सोच को लेकर वह सुर्खियों में आईं।

दरअसल 24 साल की मॉडल लौर्डेस लियॉन ने अपनी ड्रेस से कहीं ज्यादा चर्चा अपने आर्मपिट हेयर के चलते बटौरी। जी हां, ग्लैमरस ड्रेस के साथ वह अनशेव्ड हेयर यानी बगल के बालों को फ्लॉन्ट करती नजर आईं। दुनियाभर में लौर्डेस लियॉन की ये बोल्ड और हॉट तस्वीरें खूब वायरल हुईं और उनकी इस सोच की भी चर्चा तेजी से जारी है।

Met Gala 2021 Photos

लौर्डेस लियॉन ने दुनियाभर के फोटोग्राफर्स को बोल्ड पोज दिए। वह जीभ निकालकर बोल्डनेस बिखरेती नजर आईं तो फिर उन्होंने हाथ ऊपर उठाकर पूरे कॉन्फिडेंस के साथ अपने आर्मपिट के हेयर को भी शो ऑफ किया। दुनिया का ध्यान लौर्डेस के आत्मविश्वास और उनकी बोल्ड सोच ने खींचा।

बोल्ड ड्रेस ने भी खींचा ध्यान

बोल्ड ड्रेस ने भी खींचा ध्यान

अमेरिकी सिंगर मैडोना की बेटीलौर्डेस लियॉन ने रेड कारपेट पर डेब्यू के लिए फेमस लेबल Moschino को चुना। वह डार्क पिंक कलर की शानदार ड्रेस में नजर आईं।

किस सोच को लौर्डेस लियॉन ने दिखाया

किस सोच को लौर्डेस लियॉन ने दिखाया

लौर्डेस लियॉन ने दुनियाभर में महिलाओं को लेकर रुढ़िवादी सोच को दिखाया। आए दिन महिलाओं से हेयर फ्री को लेकर चर्चा की जाती है।इस विषय को लेकर कुछ महिलाओं का कहना है कि ये सब महिलाओं के प्रति रुढ़िवादी सोच को दर्शाता है। इस तरह की सोच को पुरुषों के लिए नहीं दर्शाया जाता।

किम कर्दाशियां की ड्रेस भी खूब चर्चा में रही

किम कर्दाशियां की ड्रेस भी खूब चर्चा में रही

इंटरनेशनल हस्ती किम की ड्रेस की भी खूब चर्चा रही, बॉलीवुड ने भी इस ड्रेसिंग सेंस को लेकर रिएक्ट किया। दरअसल रेड कारपेट पर किम ब्लैक लेदर की ड्रेस में सिर से पांव तक ढकी नजर आईं थीं जिसमें उनका चेहरा तक नहीं दिख रहा था।

बोल्ड अवतार

बोल्ड अवतार

लौर्डेस लियॉन का इंस्टाग्राम पर बोल्ड अवतार देखने को मिलता है। वैसे तो लौर्डेंस ने मात्र 30 पोस्ट इंस्टाग्राम पर किए हुए हैं। लेकिन उन्हें लाखों फैंस फॉलो करते हैं।

Photo Credit: Page Six Style

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X