मेट गाला 2021: किम कारदाशियां को देख लोगों ने उड़ाया रणवीर सिंह का मज़ाक, वायरल हुए memes

मेट गाला 2021 से किम कारदाशियां का लुक काफी वायरल हो रहा है। ग्लोबल स्टार मेट गाला के रेड कार्पेट पर अपने स्टाईल स्टेटमेंट के कारण सुर्खियों में हैं। मेट गाला में किम कारदाशियां केवल अपने आप को ही नहीं बल्कि अपने पूरे मुंह को भी काले कपड़ों से ढंकी नज़र आईं। इतना ही नहीं उनके पार्टनर कान्ये वेस्ट भी ठीक वैसे ही नज़र आए।

जब किम कारदाशियां और कान्ये वेस्ट अपने मुंह को कपड़ों से ढंक कर रेड कार्पेट पर नज़र आए तो लोगों को एक इंसान की याद आना लाज़िमी था। ये एक इंसान हैं हमारे अपने रणवीर सिंह।

met-gala-2021-kim-kardashian-trolled-for-copying-ranveer-singh-s-outrageous-clothes-viral-memes

हाल ही में रणवीर सिंह की दो चोटियों वाला लुक वायरल हुआ है। किम और कान्ये को देख लोगों का अचानक इस बात पर भी ध्यान गया कि मेट गाला हर साल केवल अजीब से कॉस्ट्यूम के कारण चर्चा में रहता है फिर आज तक मेट गाला में वो व्यक्ति नहीं पहुंचा है जिसका कॉस्ट्यूम अमूमन हर रोज़ लोगों का ध्यान खींच लेता है।

रणवीर सिंह इकलौते ऐसे एक्टर हैं जो कुछ भी पहनते हैं और लोग भले ही उनका जितना भी मज़ाक उड़ा लें, रणवीर सिंह जो भी पहनते हैं पूरे कॉन्फिडेंस के साथ पहनते हैं। यकीन ना आ रहा हो तो यहां कुछ तस्वीरें देख लीजिए।

चॉकलेट रैपर?

चॉकलेट रैपर?

इस बड़ी सी टोपी और चमकीले कपड़ों में रणवीर सिंह को किसी ने सिल्क चॉकलेट का रैपर बुलाया तो किसी ने कुछ और। रणवीर ने अपने घर में एक स्पेशल शेल्फ बनवाई हुई है जिसपर वो अपनी हैट का कलेक्शन रखते हैं। हैट लगाकर इतना अजीब लुक तो वही दे सकते हैं, लेकिन साथ दे जाता है तो वो है रणवीर का आत्मविश्वास..शानदार।

Recommended Video

Ranveer Singh Mumbai Airport पर StylishLook में हुए Spott | FilmiBeat
रंग बिरंगे से रणवीर

रंग बिरंगे से रणवीर

ये रंग बिरंगा लुक भी रणवीर के कॉन्फिडेंस को कम नहीं कर पाया है। वो उतनी ही आराम से अपने फैन्स के साथ बात करते नज़र आ रहे हैं।

कंडोम भी कह डालला

कंडोम भी कह डालला

रणवीर सिंह एक बार कुछ ऐसा लुक लेकर निकले कि लोगों ने उन्हें कंडोम कहकर बुलाना शुरू कर दिया। लेकिन लोगों ने कुछ भी कहा हो इनका कॉन्फिडेंस कमाल का दिख रहा है।

जोकर या जादूगर

जोकर या जादूगर

रणवीर सिंह GQ बेस्ट ड्रेस्ड मेन 2015 का लुक। हुआ ये कि इस दौरान रणवीर ने मैजीशियन और जोकर के लुक को एक ड्रेस में लाने की कोशिश की। नतीजा आपके सामने है।

बप्पी लाहिड़ी को ट्रिब्यूट

बप्पी लाहिड़ी को ट्रिब्यूट

एक अवार्ड शो में रणवीर सिंह बप्पी लाहिड़ी को ट्रिब्यूट देने पहुंचे। ऐसे में रणवीर सिंह ज़ेबरा स्ट्राईप का आउटफिट पहनकर बप्पी लाहिड़ी को कॉपी करने की कोशिश करते दिखे।

मारियो के कपड़े

मारियो के कपड़े

मारियो ड्रेस में एयरपोर्ट पर कुछ यूं नज़र आए थे रणवीर सिंह। कैसा लगा आपको ये लुक? मारियो एक वीडियो गेम है जो 80 - 90 दशक के हर बच्चे ने जमकर खेला होगा।

बॉलीवुड को ट्रिब्यूट

बॉलीवुड को ट्रिब्यूट

बॉलीवुड को ट्रिब्यूट देने के लिए रणवीर सिंह ने पूरा पूरा आउटफिट ही पोस्टर प्रिंट में बनवाया। रणवीर के इस कॉस्ट्यूम में ढेर सारी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के पोस्टर बने हुए हैं।

बेफिक्रे से रणवीर

बेफिक्रे से रणवीर

एक अवार्ड इवेंट के दौरान रणवीर सिंह इस लुक में नज़र आए। जहां सबने उनके कपड़ों पर हंसने का काम किया, रणवीर हमेशा की तरह बेफिक्रे नज़र आए।

ड्रेसिंग सेंस से भी इंटरटेन

ड्रेसिंग सेंस से भी इंटरटेन

इतने सालों में रणवीर ने केवल अपने अभिनय से ही नहीं बल्कि अपने सेंस ऑफ ह्यूमर और ड्रेसिंग सेंस से भी इंटरटेन किया। भले ही लोगों ने कभी उनके कपड़े को दीपिका का घाघरा कह दिया हो तो कभी उनके शॉर्ट्स का मज़ाक उड़ाया हो लेकिन रणवीर ने कभी किसी भी बात को दिल से नहीं लगाया।

10 सालों से कर रहे इंटरटेन

10 सालों से कर रहे इंटरटेन

गौरतलब है कि रणवीर सिंह ने बैंड बाजा बारात से 10 साल पहले अपना डेब्यू किया था और उस फिल्म के बाद रणवीर सिंह ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। हालांकि फैन्स को रणवीर केवल स्क्रीन पर ही नहीं, ऑफ स्क्रीन भी काफी इंटरटेन किया।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X