मेट गाला 2021: किम कर्दाशियां ने चेहरे को काले कपड़े से छिपाया, करीना खान हैरान, फैंस ने बनाया मीम्स

कोरोना महामारी के प्रभाव को कम होता देख इस बार मेट गाला 2021 का आयोजन शानदार तरीके से किया गया ।मेट गाला के रेड कारपेट पर हसीनाएं और स्टार्स के ग्लैमरस लुक ने सभी का दिल जीत लिया वहीं कुछ लुक ऐसे भी रहे हैं, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। जिसकी चर्चा इतनी हुई कि फैंस ने इस पर मीम्स भी बना दिए।

मेट गाला 2021 सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। किम कर्दाशियां का लुक इस वजह से हैरान करने वाला रहा कि बिना अपना चेहरा दिखाते हुए ब्लैक रंग के कपड़ों में किम ने खुद को पूरी तरह से कवर कर लिया। उनके स्टाइल पर कई मीम्स बनाए गए।

kim kardashian

करीना कपूर खान ने भी किम कर्दाशियां के लुक पर भी हैरानी जताई और ये पूछ दिया कि आखिर ये हो क्या रहा है? बता दें कि 13 सितंबर को मेट गाला का आयोजन किया गया। मेट गाला 2021 न्यूयॉर्क में हो रहा है। मेट गाला 2021 के लिए अमेरिका फैशन थीम को चुना गया।

किम कर्दाशियां मेट गाला लुक

किम कर्दाशियां मेट गाला लुक

किम कर्दाशियां ने अपने लुक और स्टाइल में नए तरीके से बदलाव किया जो कि सबसे अलग और यूनिक रहा। हालांकि इस लुक को देखने के बाद करीना कपूर खान ने अपने इंस्टाग्राम पर किम कर्दाशियां की तस्वीर पोस्ट करते हुए ये लिखा है कि ये क्या हो रहा है।

किम कर्दाशियां मीम्स

किम कर्दाशियां मीम्स

फैंस ने मीम्स बनाते हुए किम कर्दाशियां के इस लुक की तुलना हैरी पॅाटर की दमपिशाचनी से कर दी है।वहीं कई यूजर्र ने किम कर्दाशियां के लुक के साथ रणवीर सिंह के अजीब स्टाइल से इसकी तुलना की है। किम कर्दाशियां ने मेट गाला के रेड कारपेट पर खुद को पूरी तरह से ब्लैक ड्रेस से कवर कर रखा था।

किम कार्दशियन का लुक

किम कार्दशियन का लुक

उनके शरीर का एक भी हिस्सा यहां पर दिखाई नहीं दे रहा था। यहां तक कि उनका चेहरा भी पूरी तरह से कवर रखा गया था। किम कर्दाशियां ने सोमवार को न्यूयॅार्क में आयोजित मेट गाला में बालेनियागा की क्रिएटिव डायरेक्टर डेम्रा ग्वासलिया की डिजाइन हुई ब्लैक ड्रेस पहन रखी है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X