कोरोना वायरस से दुनियाभर में हड़कंप, अब मेट गाला 2020 पर खतरा !
कोरोना वायरस के चलते तमाम इवेंट और फैशन वीक पहले ही रद्द हो चुके हैं। अब कोरोना के कारण मेट गाला 2020 को लेकर भी खबरें आ रही हैं। कहा जा रहा है कि मेट गाला 2020 को पोस्टपोन किया जा सकता है। ये इवेंट 4 मई को होना तय था। लेकिन कहा जा रहा है कि कोरोना के प्रकोप के चलते इस टाल दिया जा सकता है।
हर साल मेट गाला मई के पहले सोमवार को आयोजित किया जाता है। ये सिलसिला 2005 से जारी है। लेकिन कोरोना के चलते इस इवेंट पर भी तलवार लटकी है। तमाम रोकथाम के बाद भी कोरोना वायरस लगातार देशों में फैलता जा रहा है। कहा जा रहा है कि जल्द ही मेट गाला के पोस्टपोन से जुड़ा नोटिस जारी किया जा सकता है।

कोरोना वायरस के चलते दीपिका पादुकोण ने भी पेरिस फैशन वीक में इस साल हिस्सा नहीं लिया था। वहीं इसके बाद कई बॉलीवुड एक्ट्रेस ने तमाम इवेंट शो का दौरा रद्दा कर दिया था।
बता दें मेट गाला 2017 में पहली बार निक जोनास और प्रियंका चोपड़ा मिले थे। दोनों की रिलेशनशिप की चर्चा इसी के बाद शुरू हुई थी। वहीं पिछली बार प्रियंका चोपड़ा का अजीबोगरीब लुक को लेकर भी वह काफी चर्चा में रही थीं।
गौरतलब है कि कोरोना वायरस का खौफ बॉलीवुड में भी देखने को मिल रहा है। इसके चलते सूर्यवंशी की रिलीज डेट टाल दी गई है तो वहीं जर्सी और ब्रह्मास्त्र फिल्म की शूटिंग रोक दी गई है।


Click it and Unblock the Notifications