मेरी क्रिसमस VS योद्धा: कैटरीना कैफ की फिल्म पर भड़के करण जौहर, बॉक्स ऑफिस क्लैश को लेकर लिखा पोस्ट

merry-christmas-vs-yodha-karan-johar-is-angry-over-katrina-kaif-film-calling-us-fraternity-is-futile

Merry Christmas vs Yodha: कैटरीना कैफ और विजय सेतुपति की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'मेरी क्रिसमस' की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया गया है। जिसके बाद से फिल्म इंडस्ट्री में थोड़ी उथल पुथल मच गई है। श्रीराम राघवन के निर्देशन में बनी ये थ्रिलर दुनिया भर में 15 दिसंबर 2023 को रिलीज़ होगी।

खास बात है कि इसी दिन फिल्म 'योद्धा' भी रिलीज होने वाली है, जिसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा, दिशा पटानी और राशी खन्ना मुख्य किरदारों में हैं। ये एक एक्शन- थ्रिलर फिल्म होगी, जिसे करण जौहर प्रोड्यूस कर रहे हैं।

यानि की 15 दिसंबर को मेरी क्रिसमस और योद्धा क्लैश होने वाली है। खैर, करण जौहर इस क्लैश को लेकर काफी नाखुश नजर आए और उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म threads पर पोस्ट की है।

करण जौहर ने सोशल मीडिया पर निकाला गुस्सा

करण ने 'मेरी क्रिसमस' के मेकर्स को टारगेट करते हुए लिखा- "एक फोन कॉल किए बिना डेट को क्लैश कराना स्टूडियो और निर्माताओं के लिए आगे बढ़ने का रास्ता नहीं है। अगर हम इन कठिन और चैलेंजिंग दिनों में भी एकता नहीं दिखा पाते हैं तो हमारी इंडस्ट्री में भाईचारे का दावा करना व्यर्थ है।"

बता दें, करण जौहर काफी पहले ही योद्धा की रिलीज डेट लॉक कर चुके थे। ऐसे में दूसरी फिल्म उसी दिन आना उन्हें खल रहा है। हालांकि फिल्मों का क्लैश होना बॉलीवुड के लिए अब कोई नई बात नहीं है। करण जौहर के पोस्ट पर फैंस भी यही कह रहे हैं।

फैंस ने कहा- आप भी शिवाय से भिड़े थे

सोशल मीडिया पर फैंस करण जौहर को वो दिन याद दिला रहे हैं, जब उन्होंने अपनी फिल्म "ऐ दिल है मुश्किल" को अजय देवगन की "शिवाय" से क्लैश किया था। एक यूजर ने लिखा- "यह मत भूलो कि आप भी अजय के शिवाय के साथ भिड़ गए थे और यहां तक कि zero के ठीक एक सप्ताह बाद सिम्बा को भी रिलीज़ किया था। तो यह ठीक है कि करण की फिल्मों का क्लैश होना सामान्य बात है।"

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X