Merry Christmas Trailer: फैंस का इंतजार हुआ खत्म, कैटरीना और विजय सेतुपति की केमस्ट्री दिखी शानदार

Merry Christmas Trailer: फैंस का इंतजार खत्म हो गया है। फिल्मी दुनिया के दो शानदार कलाकार कैटरीना कैफ और विजय सेतुपति की बहुचर्चित फिल्म 'मैरी क्रिसमस' का शानदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। दर्शकों को ट्रेलर काफी पसंद आ रहा है। ट्रेलर में कैटरीना और विजय की केमस्ट्री बहुत ही प्यारी दिख रही है।
मैरी क्रिसमस का ट्रेलर हुआ रिलीज-
कटरीना कैफ अपनी आगामी फिल्म 'मैरी क्रिसमस' को लेकर पिछले काफी समय से सुर्खियों में है। इस फिल्म में कटरीना साउथ एक्टर विजय सेतुपति के साथ नजर आएंगी। फैंस पर्दे पर दोनों की जोड़ी देखने के लिए काफी बेताब है।
कुछ दिन पहले ही मेकर्स ने फिल्म के ट्रेलर रिलीज की घोषणा की थी। और अब फिल्म का शानदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में कैटरीना और विजय की एक बेहद प्यारी केमस्ट्री देखने को मिल रही है। दोनों एक साथ काफी अच्छे लग रहे हैं।
फिल्म के ट्रेलर में निर्देशक राघवन का रोमांटिक सिग्नेचर स्पिन देखा जा सकता है। यह डार्क रोमांटिक क्राइम थ्रिलर में कैटरीना कैफ और विजय सेतुपति पहली बार साथ में स्क्रीन शेयर करेंगे। फैंस फिल्म रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
कैटरीना और विजय की फिल्म मैरी क्रिसमस-
श्री राम राघवन के निर्देशन में बनी फिल्म मैरी क्रिसमस पिछले काफी वक्त से चर्चाओं में हैं। फिल्म 'मेरी क्रिसमस' में कटरीना कैफ और विजय सेतुपति के अलावा एक्ट्रेस राधिका आप्टे, संजय कपूर और विनय पाठक अहम भूमिका में हैं।
यह फिल्म मुंबई पर आधारित है और दो लोगों की कहानी है जिनकी जिंदगी क्रिसमस के दिन एक दूसरे से मिलती है। कहा जाता है कि यह फिल्म एक ट्विस्टी, सस्पेंसफुल थ्रिलर है जिसमें कटरीना कैफ और विजय सेतुपति पहले कभी नहीं देखे गए अवतार में होंगे।
आपको बता दे कि, पहले ये खास फिल्म साल 2023 के दिसंबर में रिलीज होने वाली थी, लेकिन इसे प्रोस्पोन कर दिया गया है। वहीं अब ये 12 जनवरी साल 2024 को रिलीज होगी। बता दें, फिल्म हिंदी और तमिल में रिलीज होगी। हाल ही में फिल्म से दो पोस्टर रिलीज हुए थे, जिसमें मूवी की रिलीज डेट का भी खुलासा हुआ था।


Click it and Unblock the Notifications












