Merry Christmas- कैटरीना कैफ और विजय सेतुपति की फिल्म का फर्स्ट पोस्टर रिलीज, लोगों ने किए ऐसे कमेंट्स!

श्रीराम राघवन की फिल्म को लेकर कुछ समय पहले ऐलान हुआ था कि इस फिल्म में अभिनेत्री कैटरीना कैफ की जोड़ी विजय सेतुपति के साथ बन रही है। जी हां, फैंस काफी खुश थे कि पहली बार बॉलीवुड की शानदार अभिनेत्री तमिल सुपरस्टार विजय सेतुपति के साथ काम करेंगी। इस फिल्म का नाम मैरी क्रिसमस है और इसका फर्स्ट पोस्टर रिलीज किया गया है, जिसको खुद कैटरीना कैफ ने साझा किया है। अभिनेत्री ने जैसे ही इस पोस्टर को रिलीज किया फैंस के रिएक्शन्स आने शुरु हो गए हैं।
कैटरीना कैफ ने इन पोस्टर्स के साथ लिखा, ''हम इस क्रिसमस पर फिल्म रिलीज करना चाहते थे...लेकिन इसमें एक ट्विस्ट है, जल्द ही सिनेमाघरों में मिलेंगे! #मैरीक्रिसमस।''
दर्शकों को उम्मीद थी कि अपने टाइटल के मुताबिक यह फिल्म क्रिसमस पर सिनेमाघरों में उतरेगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ और फैंस को झटका लगा है। फिल्म का पहला पोस्टर आज सामने आया और यह दिलचस्प लग रहा है।
इस पोस्टर पर रिएक्ट करते हुए एक यूजर ने लिखा, ''फर्स्ट लुक काफी शानदार है।'' इसके अलावा एक का कहना है कि, ''इस धमाकेदार जोड़ी के लिए इंतजार नही हो पा रहा है।'' जबकि कुछ फैंस ने कहा है, ये फिल्म सिर्फ विजय सेतुपति के कारण देखेंगे। जबकि कुछ लोग ऐसे भी हैं जो कि श्रीराम राघवन के फैंस हैं।
कुछ समय पहले इस फिल्म का ऐलान हुआ था और फिल्म के सेट से तस्वीरें भी धड़ल्ले से वायरल हुई थीं। इनसे फैंस को ये अंदाजा लग गया था कि कोई बड़ा धमाका होने वाली है।
फिल्म तमिल और हिंदी में रिलीज होगी। श्रीराम राघवन कितने अच्छे निर्देशक हैं ये किसी से छिपा नहीं है और उन्होने अपने करियर में कई बेहतरीन फिल्में दी हैं। मैरी क्रिसमस साल 2023 में रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications











