मैरी क्रिसमस: बॉलीवुड

क्रिसमस के जश्न में आज पूरा विश्व जूबा हुआ है ऐसे में बॉलीवुड क्यों पिछे रहे। बॉलीवुड के सितारे ट्विटर और अपने ब्लॉग के जरिये अपने चाहने वालों को बधाई संदेश भेज रहे हैं। बॉलीवुड के मेगास्टार अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार लारा दत्ता के साथ कई सितारों ने फैन्स को क्रिसमस और नए साल की बधाइयां दी।

बिग बी ने लिखा है कि क्रिसमस की बधाइयां और आप सबको नया साल मुबारक हो। आपको प्यार, खुशियां और जिंदगी भर के लिए शांति मिले। आप तंदुरुस्त और सुखी रहें, अपना ध्यान रखें।

क्रिसमस की बधाइयों के साथ भारत के नंबर वन एक्शन स्टार अक्षय कुमार इस त्योहार को कुछ संवेदनशीलता के साथ मनाने के लिए कहते हैं, 'मेरी तरफ से एक अर्जी है, आप ज्यादा खर्च न करें, आप लोगों को जितना हो सके दें और यह याद रहे कि इस त्योहार में देने पर खुशी मिलती है। आप खूब खाएं, पिएं और मजे करें। मेरी क्रिसमस!'

लारा दत्ता और शिल्पा शेट्टी, इन दोनों के लिए तो यह क्रिसमस खास रहेगा क्योंकि कुछ ही दिनों में दोनों मां बनने वाली हैं। अपने ट्विटर में शिल्पा ने कहा, 'मेरे लिए सफेद क्रिसमस तो नहीं होगा, लेकिन फिर भी खुश होने का मौका है। मेरे ट्विटर फैंस को बहुत सी बधाइयां। खूब मजे करें।'

दत्ता का कहना है कि औपचारिक तौर पर क्रिसमस आज से शुरू है। 24 दिसंबर की रात को क्रिसमस के लिए खास चर्च में प्रार्थना सभा का आयोजन होता है और क्रिसमस ट्री के नीचे तोहफे रखे जाते हैं। लारा के घर में कल एक बड़े से लंच का आयोजन किया गया है।

अनुपम खेर ने सैंटा क्लॉज के कपड़े पहन कर अपनी एक फोटो लगाई है। कहते हैं, 'आप लोग मेरे सैंटा क्लॉज वाली फोटो की इतनी तारीफ कर रहे हैं, मुझे वापस सामान्य होने में डर लग रहा है...लेकिन फिर भी आप लोगों का बहुत धन्यवाद।'

फरहान अख्तर
भी क्रिसमस के साथ साथ डॉन 2 के अच्छे प्रदर्शन का मजा ले रहे हैं। फैंस को अपनी ट्वीट में उन्होंने कहा, 'फिल्म के बारे में आपके बढ़िया फीडबैक के लिए शुक्रिया। हमें खुशी है कि आपको मजा आया। आप ऐसे ही लिखते रहें, मैरी क्रिसमस।'

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X