मेरी प्यारी बिंदु का पोस्टर OUT...परिणीति और आयुष्मान का क्यूट अंदाज
मेरी प्यारी बिंदु का पहला पोस्टर आउट हो चुका है। परिणीति चोपड़ा और आयुष्मान खुराना दोनों ही बेहद क्यूट लग रहे हैं।
परिणीति चोपड़ा और आयुष्मान खुराना की आने वाली फिल्म मेरी प्यारी बिंदु का पहला पोस्टर आ चुका है जो वाकई लाजवाब है। फिल्म में आयुष्मान खुराना एक लेखक का किरदार निभा रहे हैं तो परिणीति चोपड़ा सिंगर का।
[Review - एक एवरेज फिल्म की हीरो तापसी..और सुपरहीरो अक्षय]
आयुष्मान खुराना पोस्टर में पूरी तरह से लेखर लग भी रहे हैं और खुद की किताब पढ़ते नजर आ रहे हैं तो परिणीति चोपड़ा एक हाथ में माइक लिए नजर आ रही हैं। फिल्म का पहला गाना माना कि हम यार नहीं हाल ही रिलीज किया गया जिससे परिणीति चोपड़ा ने सिंगिंग में डेब्यू किया है।

अक्षय रॉय इस फिल्म से डायरेक्शन में डेब्यू कर रहे हैं। इसे यशराज फिल्म प्रोड्यूस कर रहा है और पिल्म 12 मई को रिलीज होगी। इसके अलावा परिणीति चोपड़ा रोहित शेट्टी की गोलमाल अगेन में भी नजर आएंगी।
उन्होंने एक न्यूज पोर्टल से बातचीत में कहा कि गोलमाल अगेन की शूटिंग करने में काफी मजा आया क्योंकि टीम ही
फिल्म की काफी मजेदार है।


Click it and Unblock the Notifications