TRAILER: अगली ट्रेलर के लिए हो जाएंगे क्रेजी.. 'मेरी प्यारी बिंदू'.. सुपरक्यूट
यहां देंखे परिणीति चोपड़ा, आयुष्मान खुर्राना स्टारर फिल्म मेरी प्यारी बिंदू का पहला ट्रेलर। फिल्म का निर्देशन अक्षय रॉय ने किया है।
एक के बाद एक 5 ट्रेलर.. जी हां, ऐसा ही कुछ प्लान है फिल्म 'मेरी प्यारी बिंदू' की टीम का। यशराज बैनर की अगली फिल्म 'मेरी प्यारी बिंदू' का पहला ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है.. और कोई शक नहीं कि यह बेहद क्यूट है। फिल्म में परिणीति चोपड़ा और आयुष्मान खुर्राना मुख्य किरदारों में हैं।
लेकिन इस ट्रेलर में आप उन्हें देखने के लिए बेसब्र हो जाएंगे। यहां उनके बचपन की और पहली मुलाकात की कहानी बताई गई है। लिहाजा, अगले ट्रेलर का इंतजार करना तो बनता है। फिल्म 12 मई को रिलीज होने वाली है।
''रोहित शेट्टी की फिल्म में काम करना मेरे लिए बड़ी बात है....''
फिल्म 'मेरी प्यारी बिंदू' को मनीष शर्मा प्रोड्यूस कर रहे हैं। जबकि निर्देशन का जिम्मा नए निर्देशक अक्षय रॉय ने अपने हाथों में लिया है। कुछ ही दिनों पहले परिणीति चोपड़ा द्वारा गाया फिल्म का पहला गाना रिलीज किया गया था। यह एक रोमांटिक ट्रैक है, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है।
यहां देंखे फिल्म का पहला ट्रेलर-


Click it and Unblock the Notifications
