POSTER: 2017 की सबसे क्यूट फिल्म.. बस आने ही वाली है.. देंखे झलक!
परिणीति चोपड़ा, आयुष्मान खुर्राना स्टारर फिल्म मेरी प्यारी बिंदु का नया पोस्टर देंखे यहां। फिल्म 12 मई को रिलीज होगी।
यशराज फिल्म्स ने अपना अगला धमाका करने के लिए तैयार है। जी हां, यशराज बैनर की अगली फिल्म 'मेरी प्यारी बिंदू' का नया पोस्टर रिलीज किया गया है.. और कोई शक नहीं कि यह बेहद क्यूट है। फिल्म में परिणीति चोपड़ा और आयुष्मान खुर्राना मुख्य किरदारों में हैं।
''रोहित शेट्टी की फिल्म में काम करना मेरे लिए बड़ी बात है....''
फिल्म 'मेरी प्यारी बिंदू' को मनीष शर्मा प्रोड्यूस कर रहे हैं। जबकि निर्देशन का जिम्मा नए निर्देशक अक्षय रॉय ने अपने हाथों में लिया है। कुछ ही दिनों पहले परिणीति चोपड़ा द्वारा गाया फिल्म का पहला गाना रिलीज किया गया था। यह एक रोमांटिक ट्रैक है, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है।

यह फिल्म की कहानी है एक राइटर और एक सिंगर के बीच की प्रेम कहानी। इस पोस्टर में आप दोनों के प्रोफेशन की झलक भी देख सकते हैं। फिल्म 12 मई को रिलीज होने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications