Trailer - मेरी प्यारी बिंदू का चैप्टर 5 OUT..अब फिल्म का इंतजार

मेरी प्यारी बिंदु का पांचवां चैप्टर यानी ट्रेलर आ चुका है जिसमें परीणीति चोपड़ा और आयुष्मान खुराना की लव स्टोरी दिखाई गई है।

By Shweta

मेरी प्यारी बिंदू का पांचवां चैप्टर यानी कि तीसरा ट्रेलर आया है और इनके इस ट्रेलर को आप वाकई इंज्वॉय करेंगे । परीणीति चोपड़ा और आयुष्मान खुराना की जोड़ी वाकई काफी अच्छी लग रही है। दोनों का क्यूट और रोमांटिक अवतार है लोगों को पसंद आएगा।

चैप्टर 1 में जहां उनका बचपन दिखाया था तो वहीं चैप्टर 2 में उनकी गब्बर-सांबा, मुन्ना-सर्किट जैसी परफेक्ट जोड़ी दिखाई दी। इस तीसरे चैप्टर में भी परीणीति चोपड़ा का रॉकस्टार रूप देखने को मिला तो चौथे चैप्टर में बिंदु और अभी के मम्मी की नोंकझोक।

meri-pyaari-bindu-chapter-5-trailer-out

पांचवे चैप्टर में इनकी कहानी दिखाई गई है लेकिन साथ ही ये भी दिखाया गया है कि कहीं कुछ जिस वजह से क्या उनकी ये लव स्टोरी अधुरी रह जाएगी। ये थोड़ा इमोशनल है तो साथ ही ट्रेलर में चलने वाले पुराने गाने आपको रिफ्रेश कर देंगे। फिल्म एक प्यारी लव स्टोरी होगी इसमें कोई शक नहीं है और पांचवे चैप्टर के बाद खासकर फिल्म का इंतजार करना और भी मुश्किल लग रहा है।

फिल्म 12 मई को रिलीज की जाएगी। यशराज प्रोडक्शन की इस फिल्म के लिए परीणीति चोपड़ा खासकर काफी एक्साइटेड हैं। उनकी लगभग 2 साल के बाद कोई फिल्म रिलीज होने वाली है।फिल्म 'मेरी प्यारी बिंदू' को मनीष शर्मा प्रोड्यूस कर रहे हैं। जबकि निर्देशन का जिम्मा नए निर्देशक अक्षय रॉय ने अपने हाथों में लिया है। कुपरिणीति चोपड़ा द्वारा गाया फिल्म का पहला गाना भी रिलीज किया गया था। यह एक रोमांटिक ट्रैक है, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X