Trailer - मेरी प्यारी बिंदू का चैप्टर 3 OUT..मिलिए इस 'रॉकस्टार' बिंदू से
मेरी प्यारी बिंदु का तीसरा चैप्टर यानी ट्रेलर आ चुका है जिसमें परीणीति चोपड़ा का अलग ही अंदाज दिख रहा है।
मेरी प्यारी बिंदू का तीसरा चैप्टर यानी कि तीसरा ट्रेलर आया है और इनके इस ट्रेलर को आप वाकई इंज्वॉय करेंगे परीणीति चोपड़ा का रॉकस्टार अवतार जो गाने की शौकिन है आपको जरूर पसंद आएगा तो वहीं आयुष्मान खुराना भी काफी अच्छे लग रहे हैं
[TRAILER: अगली ट्रेलर के लिए हो जाएंगे क्रेजी.. 'मेरी प्यारी बिंदू'.. सुपरक्यूट]
चैप्टर 2 में जहां दोनों की बचपन की दोस्ती दिखाई गई वहीं चैप्टर 2 में उनकी गब्बर-सांबा, मुन्ना-सर्किट जैसी परफेक्ट जोड़ी दिखाई दी। इस तीसरे चैप्टर में भी परीणीति चोपड़ा गाते नजर आ रही है्ं तो आयुष्मान खुराना भी काफी अच्छे लग रहे हैं।
[Trailer- मिलिए बॉलीवुड के नए 'मुन्ना और सर्किट से'..चैप्टर 2 OUT ]
मेरी प्यारी बिंदू के ट्रेलर को पांच भाग में रिलीज किया जाएगा और फिल्म 12 मई को रिलीज की जाएगी। यशराज प्रोडक्शन की इस फिल्म के लिए परीणीति चोपड़ा खासकर काफी एक्साइटेड हैं। उनकी लगभग 2 साल के बाद कोई फिल्म रिलीज होने वाली है।
फिल्म 'मेरी प्यारी बिंदू' को मनीष शर्मा प्रोड्यूस कर रहे हैं। जबकि निर्देशन का जिम्मा नए निर्देशक अक्षय रॉय ने अपने हाथों में लिया है। कुपरिणीति चोपड़ा द्वारा गाया फिल्म का पहला गाना भी रिलीज किया गया था। यह एक रोमांटिक ट्रैक है, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications