'मेरे अगने में' गाना रिलीज- जैकलीन फर्नांडिस पर भारी पड़े आसिम रियाज, ट्विटर पर छाए
होली के मौके पर जैकलीन फर्नांडिस और असिम रियाज का गाना रिलीज हो चुका है। एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस और बिग बॉस 13 के फाइनलिस्ट आसिम रियाज का गाना 'मेरे अंगने में' सॉन्ग यूट्यूब पर मौजूद है। इसके अलावा दोनों स्टार्स ने भी सोशल मीडिया पर गाने का पोस्टर और वीडियो का लिंक शेयर किया है। ये गाना अमिताभ बच्चन के गाने का रिक्रिएशन है। वहीं सोशल मीडिया पर आसिम के फैंस ने इस गाने की जमकर तारीफ की।
होली के खास मौके पर रंग बिरेंगा गाना लेकर जैकलीन फर्नांडिस और आसिम रियाज आ चुके हैं। पिछले कई दिनों से दोनों अपने गाने का खूब प्रचार प्रसार कर रहे थे। आखिरकार उनका गाना रिलीज हो चुका है। जिसे लेकर उम्मीद की जा रही है कि होली के मौके पर ये गाना कमाल दिखा सकता है।


Click it and Unblock the Notifications