मेरा नाम जोकर की रूसी एक्ट्रेस पहुंची मुंबई..शेयर किए किस्से
राज कपूर के जन्मदिन पर मेरा नाम जोकर की रूसी एक्ट्रेस सेनिया रियाबिनकिना मुंबई पहुंची।
आज राज कपूर की 92वीं जयंती है। पूरा हिंदी सिनेमा आज राज कपूर को याद कर रहा है। अब हम आपको ऐसी खबर बताने जा रहे हैं जिसे पढ़कर आप भी खुश हो जाएंगे। अगर आपने राज कपूर की फिल्म मेरा नाम जोकर देखी होगी तो उस फिल्म में रूसी महिला का किरदार भी आपको याद होगा। अरे वही..जो फिल्म में सर्कस में दिखाई देती थी।

जी हां..हम बात कर रहे हैं सेनिया रियाबिनकिना की। सेनिया रियाबिनकिना की आज राज कपूर की जयंती के अवसर पर मुंबई आईं। मुंबई में आकर उन्होंने उस समय के कई दिलचस्प किस्सों को याद किया। सेनिया ने बताया कि इस फिल्म में उन्हें अचानक ही रोल मिल गया था।
हिंदी सिनेमा में राज कपूर का बेहतरीन योगदान है : राकेश रोशन
सेनिया ने बताया कि उन्होंने करीब 15-16 फिल्मों में काम किया लेकिन उन्हें आज भी सबसे अधिक याद राज कपूर की फिल्म 'मेरा नाम जोकर' में निभाई भूमिका के लिए किया जाता है।


Click it and Unblock the Notifications











