..................... mera bholaa hai bhandari fame singer hansraj raghuvansi got engaged to girlfriend komal saklani - Hindi Filmibeat

'मेरा भोला है भंडारी' सिंगर हंसराज रघुवंशी ने गर्लफ्रेंड से रचाई सगाई, सबके सामने किया KISS हुए रोमांटिक

Hansraj Raghuwanshi, Komal Saklani

Hansraj Raghuvansi Engagement: मशहूर भजन गायक हंसराज रघुवंशी को उनके गाने 'मेरा भोला है भंडारी' के साथ सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलैरिटी मिली। फैंस उन्हें 'बाबाजी' के नाम से भी जानते हैं। हंसराज इन दिनों अपनी प्राफेशनल के साथ-साथ पर्सनल लाइफ के भी अच्छे फेज में हैं। उन्होंने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड व एक्ट्रेस कोमल सकलानी के साथ सगाई कर ली है।

हंसराज रघुवंशी ने 25 मार्च 2023 को अपने इंस्टा हैंडल से कोमल के साथ एक जॉइंट पोस्ट में अपने रिश्ते को आधिकारिक करते हुए अपनी सगाई की घोषणा की। शेयर की गई फोटो में दोनों अपनी इंगेजमेंट रिंग को फ्लॉन्ट करते दिखाई दे रहे हैं। इसे शेयर करते हुए कपल ने कैप्शन में लिखा है, ''आखिरकार हमने सगाई कर ली।''

सिंगर हंसराज रघुवंशी ने अपनी सगाई के लिए सफेद शर्ट और ब्लैक पैंट के साथ ब्लैक कलर का कोट पहना था, जिस पर फ्लोरल प्रिंट हुआ था, जो उन्हें रॉयल लुक दे रहा था। वहीं, कोमल ने अपनी सगाई में क्रीम कलर का गाउन पहना था। गाउन की स्लीव्स इसे स्पेशल बना रही थी। होने वाली दुल्हन ने अपने लुक को इयररिंग्स और एक नेकलेस से अपने लुक को पूरा किया था। मिनिमल मेकअप उनके लुक में चार-चांद लगा रहे थे। सगाई का वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

बता दें ​कि हंसराज रघुवंशी और कोमल सकलानी काफी समय से रिश्ते में हैं और अक्सर एक-दूसरे के साथ वीडियोज बनाते रहते हैं। हंसराज का यूट्यूब पर अपना चैनल है, जिस पर 10.4 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं। वहीं, इंस्टाग्राम पर भी उनके 2.5M फॉलोअर्स हैं। इससे सिंगर की पॉपुलैरिटी का अंदाजा लगाया जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X